केले की खेती से कमाया 3 गुना मुनाफा, टिश्यू कल्चर तकनीक का दिखा कमाल

धीरेंद्रकुमार भानुभाई देसाई ने गुजरात के भरूच जिले में खेती को एक मुनाफे वाले उद्यम में तब्दील कर दिखाया, उन्होंने टिशू कल्चर, ड्रिप सिंचाई और बायो-कंपोस्टिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर केले की खेती में तीन गुना मुनाफा कमाया.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 26 Apr, 2025 | 04:59 PM

खेती को सही तरीके से और प्लानिंग के साथ किया जाए तो यह भी मुनाफे का सौदा बन सकती है. यह मुनाफा बनाया है गुजरात के किसान धीरेंद्रकुमार भानुभाई देसाई ने केले की खेती करके. वह पिछले 34 सालों से खेती कर रहे हैं और उन्होंने केले की खेती में टिश्यू कल्चर तकनीक का इस्तेमाल किया है. इससे उनकी फसल रोगमुक्त होने के साथ ही कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली बन गई है.

टिश्यू कल्चर से तीन गुना उत्पादन

भरूच जिले के पनेठा गांव के 51 साल के किसान धीरेंद्रकुमार भानुभाई देसाई ने 1991 में पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्होंने पारिवारिक खेती संभाली, जहां उन्होंने गन्ने और केले की खेती से शुरुआत की. 34 साल से खेती-किसान करने वाले धीरेंद्र कुमार अब आधुनिक तकनीक और विधियों का इस्तेमाल कर रहे है. इससे उन्हें कम लागत में ज्यादा उपज के साथ बेहतर क्वालिटी भी मिल रही है.

27 महीने में तीन गुना मुनाफा बढ़ा

उन्होंने स्मार्ट खेती को अपनाते हुए ड्रिप सिंचाई, टिशू कल्चर तकनीक से केला की खेती और इंटीग्रेटेड बायो न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट (IBNM) के बारे में जाना और कम पानी और ज्यादा उपज वाले सिद्धांतों को अपनाते हुए खेती शुरू की. इसके साथ उन्होंने केले की नई किस्म ग्रैंड नाइन (G9) की खेती टिश्यू कल्चर के साथ ड्रिप सिंचाई, ग्रीन मैन्योरिंग और बायो-कंपोस्टिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर एक ही बार में खेती से 27 महीने में तीन गुना फसलों का मुनाफा कमाया.

किसानों को ट्रेनिंग देकर उनकी आय भी बढ़ाई

स्मार्ट खेती अपनाने से उनकी फसलों की उपज 15 टन प्रति एकड़ से बढ़कर 35 टन प्रति एकड़ हो गई है, और आज वह 40 एकड़ में उन्नत तकनीक से खेती कर रहे हैं. धीरेंद्रकुमार ने न सिर्फ अपनी किस्मत बदली, बल्कि गांव के अन्य किसानों की भी मदद की. उन्होंने केला उत्पादक सहकारी समिति बनाकर किसानों को बेहतर बाजार और मुनाफा दिलाने में मदद की. आज उनकी इस तकनीक को गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी और यूपी में 1000 से ज्यादा किसान अपनाकर अपनी आय को बढ़ रहें हैं.

केले के अलावा इन फसलों की भी खेती की

केले के अलावा उन्होंने ब्राजीलियन ‘नटाल’ वैरायटी की संतरे की खेती और गांव में केला चिप्स यूनिट लगाकर स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा दिया. उनकी इस मेहनत और नवाचार कारण उन्हें 30 से ज्यादा पुरस्कार दिए गए जिनमें IARI इनोवेटिव फार्मर अवॉर्ड, जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार, और MFOI 2024 नेशनल अवॉर्ड.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Apr, 2025 | 04:59 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान