अजवाइन की नई किस्म से कमाई बढ़ी, कम खर्च में ज्यादा मुनाफा हो रहा

गुजरात के कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अजवाइन की एक नई किस्म गुजरात अजवाइन-3 विकसित की है, जो कम पानी और कम लागत में भी अच्छी उपज देती है. इसके दाने मोटे और भारी होते हैं, जो इसे बाजार में अच्छी कीमत दिलाने में मदद करता है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 25 May, 2025 | 07:18 PM

खेती किसानी में अब परंपरागत फसलों के साथ-साथ मसाला फसलों की ओर भी किसानों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. खासकर ऐसी फसलें जो कम पानी, कम लागत और कम मेहनत में भी अच्छी उपज दें सकें. इन्हीं में से एक है गुजरात अजवाइन-3. जिसे गुजरात के जगुदन स्थित सरदार  कृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने तैयार किया है. यह किस्म भारतीय मसाला अनुसंधान परियोजना (AICRP on Spices) के अंतर्गत विकसित की गई है और इसकी खेती गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए उपयुक्त मानी गई है.

ओपन पॉलिनेटेड वैरायटी

गुजरात अजवाइन-3 एक ओपन पॉलिनेटेड वैरायटी है, जिसका मतलब है कि इसकी खेती में बीज उत्पादन की प्रक्रिया आसान होती है और किसान अपने खेत से भी बीज बचाकर अगली फसल में उपयोग कर सकते हैं. यह किस्म विशेष रूप से ड्राइ ट्रैकट्स (Dry Tracts) यानी ऐसे क्षेत्र जहां सिंचाई की उपलब्धता कम होती है. यह किस्म उन इलाकों के लिए उपयुक्त मानी गई हैं. इसलिए इस किस्म को किसानों के लिए उगाना काफी आसान होत है.

उत्पादन में जबरदस्त बढ़त

वहीं बात अगर उत्पादन की करें तो यह किस्म किसानों को औसतन 1035 किलो प्रति हेक्टेयर तक बीज उत्पादित कर सकती है, जो कि पारंपरिक किस्मों की तुलना में कई अधिक मानी जाती है. इसके पौधों में गुच्छों (umbels) की संख्या ज्यादा होती है, और हर गुच्छे में दानों की संख्या भी अधिक रहती है. यही वजह है कि इसका कुल उत्पादन बेहतर रहता है. ज्यादा दानों की संख्या की वजह से किसानों को अच्छी कमाई होने का रास्ता साफ होता है.

मोटे और भारी होते हैं दाने

गुजरात अजवाइन-3 किस्म के दाने मोटे और वजनदार होते हैं. इसके बीजों का वजन लगभग 1.15 ग्राम होता है, जो कि इसे बाजार में अच्छी कीमत दिलाने में मदद करता है. मोटे दाने मसाले के रूप में भी अधिक पसंद किए जाते हैं और प्रोसेसिंग में भी आसान माने जाते है. अजवाइन न सिर्फ रसोई का जरूरी हिस्सा है, बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी खूब डिमांड में रहती है. यह कम इनपुट में ज्यादा आउटपुट देने के साथ वाली किस्म है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 May, 2025 | 07:18 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Sadabad Potatoes Earned International Recognition With 41840 Packets Shipped Russia First Time Ensuring Better Prices Farmers

सादाबाद के आलू ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, पहली बार 41,840 पैकेट रूस भेजे गए.. किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

Palm Oil Prices Risen By 80 Percent In Telangana Now Rs 21546 Per Tonne

पाम ऑयल की कीमत में 80 फीसदी की बढ़ोतरी, 21546 रुपये टन हुआ रेट.. किसान कर रहे बंपर कमाई

Up Agriculture Department Alert For Farmers For Fire Safety To Protect Wheat Crop

गेहूं की कटाई से पहले सावधान! ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी फसल बन सकती है खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chief Minister A Revanth Reddy Will Release The First Installment Rythu Bharosa Nidhi Scheme On 22 March

22वीं किस्त के बाद किसानों को एक और तोहफा, 22 मार्च को खातों में पहुंचेंगे 3590 करोड़ रुपये.. हो गया ऐलान

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव

Mustard Seed Prices Fall Below Msp In Haryana Farmers Suffer Losses Of Up To Rs 700 Per Quintal

MSP से कम हुआ सरसों का रेट, किसानों को 700 रुपये क्विंटल तक नुकसान.. कब शुरू होगी खरीदी