दुनिया में सबसे ज्यादा आम उगाने वाला देश कौन? जानिए टॉप 5 की लिस्ट

भारत हर साल लगभग 25 मिलियन मीट्रिक टन आम उगाता है, जो कि पूरी दुनिया के कुल उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 23 May, 2025 | 02:12 PM

जब गर्मी आती है तो सबसे पहले जुबान पर जो नाम आता है, वो है आम. जी हां, ‘फलों का राजा’ आम ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि भारत की शान भी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा आम कौन सा देश उगाता है? आइए जानते हैं, और साथ ही देखते हैं कि कौन-कौन से देश इस मीठे फल के बड़े उत्पादक हैं.

भारत- दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक

भारत हर साल लगभग 25 मिलियन मीट्रिक टन आम उगाता है, जो कि पूरी दुनिया के कुल उत्पादन का लगभग आधा हिस्सा है. उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्य प्रमुख रूप से आम की खेती करते हैं. खासकर मलिहाबाद, लखनऊ और सहारनपुर जैसे क्षेत्र दशहरी, लंगड़ा, चौसा और सफेदा जैसी प्रसिद्ध किस्मों के लिए जाने जाते हैं.

टॉप 5 आम उत्पादक देश

रैंक देश वार्षिक उत्पादन (मिलियन मीट्रिक टन में)
1 भारत 25
2 चीन 3.8
3 इंडोनेशिया 3.6
4 पाकिस्तान 2.7
5 मैक्सिको 2.4

किस देश के आम हैं खास?

चीन: दक्षिणी गर्म इलाकों में उत्पादन, मुख्य किस्म – ‘तैनोंग’

इंडोनेशिया: गर्म व बरसात वाले जलवायु में ‘गेडोंग गिंचू’ जैसे आम

पाकिस्तान: ‘चौसा’ और ‘सिंधरी’ के लिए प्रसिद्ध

मैक्सिको: ‘अटाउल्फो’ और ‘टॉमी एटकिंस’ जैसे आम विदेशों में निर्यात करता है

भारत में क्यों खास हैं आम?

भारतीय आम अपने मीठे स्वाद, सुगंध और कोमलता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. खासकर अल्फांसो (हापुस) को “King of Mangoes” कहा जाता है. आम भारत के त्योहारों, पूजा-पाठ और रसोई दोनों में अहम भूमिका निभाते हैं.

आम की खेती के लिए चाहिए कैसी जमीन और मौसम?

आम को गर्म तापमान, धूप और सूखे मौसम की जरूरत होती है. मिट्टी उपजाऊ और जलनिकासी वाली होनी चाहिए. यही कारण है कि भारत, मैक्सिको और थाईलैंड जैसे देशों में आम की खेती बहुत सफल होती है.

आम के बारे में रेचक बातें

  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक है.
  • अल्फांसो को “आमों का राजा” कहा जाता है.
  • मैक्सिको आम का सबसे बड़ा निर्यातक देश है.
  • भारत में सबसे महंगा आम है मियाजाकी, जिसे दुनिया का सबसे दुर्लभ आम माना जाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

पत्तियों के पीलेपन को क्या कहा जाता है?

हरित क्रांति (Green Revolution) का संबंध किससे है?