किसानों के बाद अब कृषि यूनिवर्सिटी पर लगा जुर्माना, वजह बनी पराली

जिला अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि पराली जलाना गलत है इसीलिए सरकारी नियमों का पालन करते हुए पराली जलाने पर यूनिवर्सिटी पर जुर्माना लगाया गया है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 6 May, 2025 | 03:04 PM

मध्य प्रदेश में किसानों पर पराली जलाने को लेकर उठाए गए सख्त कदम के बाद अब कृषि यूनिवर्सिटी पर सरकार ने जुर्माना लगाया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक कृषि विश्वविद्यालय में पराली जलाने के मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार ने यूनिवर्सिटी पर कड़ी एक्शन लिया है. सरकार ने कृषि यूनिवर्सिटी पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया है. बता दें कि प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पराली जलाने के कारण इंदौर में जलवायु का स्तर खराब हो रहा है. जबकि सफाई के मामले में इंदौर को देश का सबसे साफ शहर का दर्जा मिला है. तो चलिए जान लेते हैं क्या है यह पूरा मामला.

यूनिवर्सिटी परिसर में पराली जलाने का मामला

पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक कृषि यूनिवर्सिटी के परिसर में खेत में पराली जलाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद प्रशासन से कड़ा रुख अपनाते हुए यूनिवर्सिटी पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया है. एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार पराली जलाने की समस्या को पूरी तरह से खत्म करने पर जोर दे रही है. इसी कड़ी में किसान पर भी पराली जलाने को लेकर सरकार सख्त है. जिला अधिकारी आशीष सिंह का कहना है कि जिले में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर भी की जा रही है.

यूनिवर्सिटी को सख्त एक्शन लेने के निर्देश

अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि प्रशासन की तरफ से कृषि यूनिवर्सिटी को एक लेटर लिखा जाएगा. जिसमें यूनिवर्सिटी परिसर में पराली जलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा. जिला अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि पराली जलाना गलत है इसीलिए सरकारी नियमों का पालन करते हुए पराली जलाने पर यूनिवर्सिटी पर जुर्माना लगाया गया है.

किसानों पर 16.71 लाख रुपये का जुर्माना

बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर जिले में खेतों में पराली जलाने पर किसानों पर सख्त एक्शन लिया था. सरकार ने 770 किसानों पर करीब 16.71 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. इसके साथ ही तीन खेत मालिकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी. उस समय भी जिला अधिकारी आशीष सिंह ने कहा था कि नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करना जरूरी है. बता दें कि इंदौर को देश का सबसे साफ शहर माना जाता है और ऐसे में पराली जलाने से शहर की हवा का स्तग खराब हो रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम