महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन.. खाद-बीज स्टॉक मामलों पर 16 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निरस्त

मराठवाड़ा रीजन में कृषि अधिकारियों ने खाद-बीज की सरकारी थोक और खुदरा बिक्री दुकानों पर जांच अभियान तेज कर दिया है. कई विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं. नांदेड़ के स्थानीय किसानों ने कहा कि खरीफ सीजन से पहले इस तरह की कार्रवाई और जांच की जानी जरूरी है, क्योकि किसान की जरूरत के वक्त खाद और बीज का स्टॉक खत्म होने की बात कही जाती है.

Kisan India
नोएडा | Published: 20 Apr, 2026 | 03:04 PM

खरीफ सीजन में किसानों को खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार तेजी से जांच अभियान चला रही है. इस दौरान उपलब्धता, आपूर्ति और क्वालिटी के साथ ही सही दामों की जांच की जा रही है. महाराष्ट्र में कई थोक और खुदरा सरकारी कृषि सेवा केंद्रों पर भारी अनियमितता पाई गई है. जिला कृषि अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट जमा किए जाने के बाद 16 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं.

मराठवाड़ा रीजन में कृषि अधिकारियों का जांच अभियान तेज

खाद बीज को लेकर बढ़ी सख्ती के चलते महाराष्ट्र में बिक्री केंद्रों पर गड़बड़ियां पाई जा रही हैं. महाराष्ट्र में खाद, बीज के स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर 16 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं. घपलेबाजों पर जांच अभियान के बाद कार्रवाई से मराठवाड़ा इलाके में किसानों में खुशी देखी जा रही है. नांदेड़ के स्थानीय किसानों ने कहा कि खरीफ सीजन से पहले इस तरह की कार्रवाई और जांच की जानी जरूरी है, क्योकि किसान की जरूरत के वक्त खाद और बीज का स्टॉक खत्म होने की बात कही जाती है. मजबूरन किसानों को महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ती है.

नांदेड़ के 16 कृषि सेवा केंद्रोंं के लाइसेंस निरस्त

महाराष्ट्र सरकार ने नांदेड़ जिले भर में 16 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस कथित तौर पर नियामक मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिए हैं. पीटीआई ने अधिकारियों से हवाले से बताया कि कृषि विभाग ने आने वाले खरीफ मौसम के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक अभियान शुरू किया है.

सुनवाई के बाद सही साबित हुए आरोप

नांदेड़ जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान थोक और खुदरा उर्वरक डीलरों के यहां कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें ई-पीओएस (e-POS) प्रणाली में विसंगतियां और स्टॉक रिकॉर्ड में बेमेल होना शामिल है. एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद जब उल्लंघन साबित हो गए तो 16 कृषि सेवा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

अधिकारियों की अपील- अधिकृत दुकान से ही खरीदें खाद-बीज

कृषि अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया है कि वे बीज और उर्वरक केवल अधिकृत कृषि केंद्रों से ही खरीदें. क्योंकि, कुछ विक्रेता किसानों को सस्ता दाम बताकर घटिया उर्वरकों और बीज की सप्लाई कर देते हैं. ऐसे मामलों में किसान सावधानी बरतें और तुरंत नजदीकी कृषि विभाग के दफ्तर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़