MP Board result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 10वीं और 12वीं के परिणाम आज घोषित कर दिया गया है. छात्र और उनके परिवार कई दिनों से इस पल का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है. इस बार खास बात यह है कि रिजल्ट पहले के मुकाबले काफी जल्दी जारी किया गया, जिससे छात्रों को राहत मिली है.
आज सुबह 11 बजे जारी हुआ रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है. भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से डॉ. मोहन यादव आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा की. साथ ही उन्होंने कि इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और बेटों से आगे निकल गई हैं. खास बात यह है कि जनजातीय क्षेत्रों के जिलों का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा है. मेरिट सूची में भी ज्यादातर छात्राएं ही आगे रही हैं. इसी के साथ रिजल्ट पिछले 16 साल की तुलना में बेहतर रहा है.
बारहवीं का 76.01 प्रतिशत कुल परिणाम रहा है. वहीं,दसवीं का 73.42 प्रतिशत रहा है. इस बार सरकारी और निजी स्कूलों के रिजल्ट में करीब 8 प्रतिशत का अंतर देखने को मिला है. अच्छी बात यह है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और अपने नतीजों से सबको प्रभावित किया है.
10वीं का रिजल्ट
10वीं का रिजल्ट इस बार अच्छा रहा है. कुल 73.4 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. इसमें 70.31 प्रतिशत छात्र और 77.52 प्रतिशत छात्राएं सफल रही हैं, यानी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है.
कॉमर्स की खुशी और चांदनी ने किया टॉप
12वीं के नतीजों में इस बार कॉमर्स स्ट्रीम की छात्राओं ने बाजी मारी है. भोपाल की कुमारी खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 594-594 अंक हासिल कर टॉप किया है. दोनों की इस सफलता से भोपाल का नाम रोशन हुआ है.
अनूपपुर टॉप पर, प्रतिभा बनीं स्टेट टॉपर
मध्य प्रदेश 10वीं के नतीजों में अनूपपुर जिला 98.8 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पूरे राज्य में नंबर वन रहा है. मेरिट लिस्ट में कुल 378 छात्र शामिल हैं, जिनमें 143 छात्र और 235 छात्राएं हैं. वहीं पन्ना की प्रतिभा सिंह सौलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर का खिताब अपने नाम किया है.
सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा
प्राइवेट स्कूलों का पासिंग पर्सेंट – 69.67 प्रतिशत
सरकारी स्कूलों का पासिंग पर्सेंट – 80.43 प्रतिशत
बता दें कि इस साल लगभग 16 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. ऐसे में यह रिजल्ट लाखों परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. खास बात यह है कि इस बार परिणाम पिछले साल की तुलना में करीब तीन हफ्ते पहले घोषित किया जा रहा है, जिससे आगे की पढ़ाई और करियर की तैयारी में छात्रों को ज्यादा समय मिलेगा.
रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
वेबसाइट स्लो हो तो भी घबराने की जरूरत नहीं
अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है. इससे साइट स्लो हो जाती है या कई बार खुलती ही नहीं है. ऐसे में छात्र परेशान हो जाते हैं. लेकिन इस बार छात्रों के लिए एक आसान विकल्प भी मौजूद है—SMS के जरिए रिजल्ट देखना. इसके लिए इंटरनेट या स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होती.
शिक्षा से रोशन भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में
आयोजित हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम🗓️ 15 अप्रैल 2026 ⌚ प्रातः 11 बजे
🏢 समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास, भोपाल @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #Examwarrior #MPBoard pic.twitter.com/qqZ3gB1DO2— School Education Department, MP (@schooledump) April 15, 2026
SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो आप मोबाइल से ही रिजल्ट देख सकते हैं.
कक्षा 10वीं के लिए:
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
- टाइप करें: MPBSE10 (स्पेस) अपना रोल नंबर
- उदाहरण: MPBSE10 12345678
- इसे 56263 पर भेज दें
कक्षा 12वीं के लिए:
- मैसेज बॉक्स खोलें
- टाइप करें: MPBSE12 (स्पेस) अपना रोल नंबर
- उदाहरण: MPBSE12 12345678
- इसे 56263 पर भेज दें
मैसेज भेजने के कुछ ही सेकंड में आपके फोन पर रिजल्ट आ जाएगा, जिसमें विषयवार अंक और पास/फेल की जानकारी दी जाएगी.
ऑनलाइन स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें
अगर आप अपना पूरा रिजल्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन तरीका सबसे आसान है.
- सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं
- 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
छात्रों के लिए क्यों खास है यह रिजल्ट
इस साल का रिजल्ट कई मायनों में खास है. पहली बात, यह समय से पहले जारी हो रहा है. दूसरी बात, इतने बड़े स्तर पर 16 लाख छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होना अपने आप में बड़ी बात है.
अब छात्रों के सामने अगला कदम तय करने का समय है चाहे वह 11वीं में विषय चयन हो या 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन. ऐसे में जल्दी रिजल्ट आना उनके लिए फायदेमंद साबित होगा.
आखिर में क्या ध्यान रखें
रिजल्ट देखने के दौरान घबराएं नहीं. अगर वेबसाइट स्लो हो, तो कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें या SMS का विकल्प अपनाएं. साथ ही, अपने रिजल्ट की कॉपी जरूर सेव कर लें.