किसानों पर मेहरबान मोदी सरकार, धान-मक्का समेत 14 खरीफ फसलों का MSP बढ़ाया, लिस्ट देखें

किसानों को फसलों का अधिक दाम दिलाने के इरादे से मोदी सरकार ने खरीफ सीजन की 14 फसलों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है. इसके तहत धान, रागी और मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया गया है.

रिजवान नूर खान
नई दिल्ली | Updated On: 28 May, 2025 | 05:08 PM

केंद्र सरकार ने किसानों को फसलों का अधिक दाम दिलाने के इरादे से खरीफ सीजन की 14 फसलों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है. इसके तहत धान, रागी और मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया गया है. मंत्रिमंडल ने मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी है. इसके लिए कुल धनराशि 2,07,000 करोड़ है. पीएम मोदी की ओर से सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को उनकी लागत के ऊपर न्यूनतम 50 फीसदी मार्जिन मिले.

धान के एमएसपी में बढ़ोत्तरी की गई

केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन में बोई जाने वाली फसलों के एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दी है. सरकार ने धान, रागी समेत 14 फसलों के एमएसपी को बढ़ा दिया है. धान कॉमन ग्रेड का एमएसपी बढ़ाकर  2369 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो पहले 2300 रुपये था. इसी तरह धान ग्रेड-ए का एमएसपी बढ़ाकर 2389 रुपये किया गया है.

खाद्यान्न फसलों की एमएसपी

  • ज्वार हाइब्रिड के लिए 3699 रुपये प्रति क्विंटल
  • ज्वार मालकंडी के लिए 3749 रुपये प्रति क्विंटल
  • बाजरा के लिए 2775 रुपये प्रति क्विंटल
  • रागी के लिए 4886 रुपये प्रति क्विंटल
  • मक्का के लिए 2400 रुपये प्रति क्विंटल

दलहन फसलों के लिए एमएसपी

  • तूर के लिए 8000 रुपये प्रति क्विंटल
  • मूंग के लिए 8768 रुपये प्रति क्विंटल
  • उड़द के लिए 7800 रुपये प्रति क्विंटल
  • कपास मीडियम के लिए 7710 रुपये प्रति क्विंटल
  • कपास लॉन्ग के लिए 8110 रुपये प्रति क्विंटल

तिलहन फसलों के लिए एमएसपी

  • मूंगफली के लिए 7263 रुपये प्रति क्विंटल
  • सूरजमुखी के लिए 7721 रुपये प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन पीला के लिए 5328 रुपये प्रति क्विंटल
  • तिल के लिए 9846 रुपये प्रति क्विंटल
  • नाइजर सीड के लिए 9537 रुपये प्रति क्विंटल

फसल उत्पादन ऑल टाइम हाई

इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्यान्न उत्पादन पर कहा कि इस साल हमारा उत्पादन सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है. इस साल 3,539.59 लाख मीट्रिक टन फसल का उत्पादन हुआ है. ये पिछले साल की तुलना में 6.5% ज्यादा है, 216.61 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी दिखाता है. चावल 1490.74 लाख मीट्रिक टन, गेंहू ऑल टाइम हाई 1175.07 लाख मीट्रिक टन, मक्का का उत्पादन 422.8 लाख मीट्रिक टन है, ये भी अब सबसे अधिक है.”

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 28 May, 2025 | 04:31 PM

Topics: 

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Egg Production Are Chickens Laying Fewer Eggs Increase Production And Profits With These Easy Methods

Egg Production: मुर्गियां दे रही हैं कम अंडे? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं उत्पादन और मुनाफा

Tamil Nadu Government Gives Gifts Fishermen And Elderly People Ahead Of Holi Kalaignar Womens Urimai Scheme

होली से पहले तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों और बुजुर्गों को दिया तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये

Natural Farming Benefits Farmers Low Cost High Profit Sustainable Agriculture Prakritik Kheti Me Fayda

किसानों के लिए गेम चेंजर! प्राकृतिक खेती से कम खर्च में ज्यादा आय कैसे आएगी? यहां जानें पूरा फॉर्मूला

What Bharat Pashudhan Portal Digital Records Make It Easier Livestock Farmers Earn Money And Access Benefits

Bharat Pashudhan पोर्टल क्या है? डिजिटल रिकॉर्ड से पशुपालकों की कमाई और योजनाओं का लाभ होगा आसान

Holi Gulal Made From Cow Dung Ash And Rose Petals Using Beetroot Spinach And Jamun Leaves In Uttar Pradesh

गाय के गोबर की राख और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया गुलाल, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल 

Wheat Procurement Start 10 March In Rajasthan Farmers Get Bonus Of Rs 150 Per Quintal

10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, किसानों को 150 रुपये क्विंटल मिलेगा बोनस.. मंडियों में तैयारियां शुरू