PM Mudra Yojana: बिना गारंटी मिलेगा 20 लाख तक का लोन, जानें कैसे उठाएं इस सरकारी योजना का फायदा

PM Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को बिना गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. यह योजना 2015 में शुरू की गई थी और इसके तहत शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस श्रेणियों में ऋण मिलता है. सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शुरू किए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 15 Mar, 2026 | 05:13 PM

PM Mudra Yojana: देश में छोटे कारोबार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रधान मंत्री मुद्रा योजना एक महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है. इस योजना के तहत सरकार उद्यमियों और छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराती है, जिससे वे अपना कारोबार शुरू कर सकें या उसे आगे बढ़ा सकें. वित्तीय सेवा विभाग के मुताबिक यह योजना 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई थी. इसका मकसद छोटे व्यापार करने वालों, खुद का काम शुरू करने वालों और खेती से जुड़े काम करने वाले लोगों को पैसों की मदद देना है. इस योजना के तहत योग्य लोग 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं.

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत बैंक, एनबीएफसी और माइक्रो फाइनेंस संस्थान छोटे कारोबार करने वालों को लोन देते हैं. यह योजना खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपना छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास बैंक में गिरवी रखने के लिए कोई संपत्ति नहीं होती.

इस योजना के जरिए छोटा उद्योग, व्यापार, सर्विस से जुड़े काम और खेती से जुड़े कारोबार के लिए भी लोन लिया जा सकता है.

चार श्रेणियों में मिलता है मुद्रा लोन

सरकार ने लोगों की जरूरत के हिसाब से मुद्रा लोन को चार हिस्सों में बांटा है, ताकि हर तरह के छोटे कारोबारियों को आसानी से लोन मिल सके.

  • शिशु श्रेणी – 50,000 रुपये तक का लोन
  • किशोर श्रेणी – 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन
  • तरुण श्रेणी – 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन
  • तरुण प्लस श्रेणी – 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का लोन

‘तरुण प्लस’ श्रेणी को 2024 में शुरू किया गया था. यह उन उद्यमियों के लिए है जिन्होंने पहले तरुण श्रेणी के तहत लिया गया लोन सफलतापूर्वक चुका दिया हो.

महिलाओं और छोटे कारोबारियों को बड़ा फायदा

यह योजना खासकर महिलाओं, छोटे दुकानदारों, कारीगरों और खेती से जुड़े छोटे कारोबार करने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है. कई बार महिलाओं के पास बैंक से लोन लेने के लिए कोई संपत्ति या पहले का बैंक रिकॉर्ड (क्रेडिट हिस्ट्री) नहीं होता. ऐसे में इस योजना के तहत मिलने वाला बिना गारंटी का लोन उन्हें अपना छोटा काम शुरू करने या अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद करता है.

लोन प्रक्रिया को बनाया गया आसान

सरकार ने मुद्रा लोन को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लोन आवेदन प्रक्रिया को काफी सरल बनाया है. इसके लिए जन समर्थ पोर्टल जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किए गए हैं. इस पोर्टल पर लगभग 15 लोन संबंधी योजनाएं शामिल हैं, जहां आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आवेदक खुद या किसी की मदद से आवेदन कर सकते हैं और इससे लोन स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है.

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 12 मार्च 2026 को लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लाखों लोगों को बिना गारंटी के लोन देकर स्वरोजगार और छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और रोजगार के नए अवसर पैदा करें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Pm Mudra Yojana Loan Up To 20 Lakh Without Guarantee Check How To Apply For Pmmy Benefits Details

PM Mudra Yojana: बिना गारंटी मिलेगा 20 लाख तक का लोन, जानें कैसे उठाएं इस सरकारी योजना का फायदा

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Announced Assembly Election Dates For Five States Including West Bengal And Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Read Details

असम-केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे, बंगाल और तमिलनाडु में 4 मई को आएगा रिजल्ट, पढ़ें डिटेल्स

Tarbuj Ki Kheti Ke Tips Watermelon Farming In March How To Sow Watermelon Seeds Correctly

मार्च में किसान शुरू करें इस फल की खेती, 90 दिन में तैयार होगी फसल, एक एकड़ से हो सकती है लाखों की कमाई

How To Check Detergent Adulteration In Milk At Home Simple Milk Purity Test By Fssai

Milk Adulteration: कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं? पीने से पहले घर पर जरूर करें ये 10 सेकंड का टेस्ट!

Assembly Election Dates Announced For 5 States Assam Candidate Lists Released By Congress And Aap Read Bjp Tmc Congress Leaders Comments

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कुछ देर में, भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस नेताओं ने ठोंकी ताल, लिस्ट जारी

Mahindra Tractors Ramped Up Supply And Manufacturing Capacity Of Oja 2130 Tractor Series In Anticipation Of Heavy Demand During Rabi Season Harvesting

महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई