खनौरी और शंभू बॉर्डर पर बुलडोजर से ढहाए गए टेंट, 13 महीने बाद हुआ खाली

पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रोटेस्‍ट वाली जगह को खाली करा दिया. यहां पर बुलडोजर की मदद से टेंट ढहा दिए गए हैं. साथ ही बैरिकेड्स, गाड़‍ियों और अस्थायी ढांचों को भी हटा दिया गया है.

Kisan India
Noida | Updated On: 20 Mar, 2025 | 08:13 AM

पंजाब और हरियाणा के बीच स्थित शंभू और खनौरी बॉर्डर 13 महीने के बाद खाली करा लिए गए हैं. बुधवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में लेने के बाद पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रोटेस्‍ट वाली जगह को खाली करा दिया. यहां पर बुलडोजर की मदद से टेंट ढहा दिए गए हैं. साथ ही बैरिकेड्स, गाड़‍ियों और अस्थायी ढांचों को भी हटा दिया गया है. पिछले एक साल से ज्‍यादा समय से किसान विरोध प्रदर्शन की वजह से हाइवे ब्‍लॉक थे.

कुछ किसान भेजे गए घर

पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई पर पटियाला के SSP नानक सिंह ने बयान दिया है. उन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘किसान लंबे समय से शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें उचित चेतावनी देने के बाद इलाके को खाली करा दिया. कुछ लोगों ने घर जाने की इच्छा जताई. इसलिए उन्हें बस में बैठाकर घर भेज दिया गया. इसके अलावा, यहां के ढांचे और वाहनों को हटाया जा रहा है. पूरी सड़क को साफ कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.

किसानों ने किया सहयोग!

उन्‍होंने बताया कि हरियाणा पुलिस भी अपनी कार्रवाई शुरू करेगी. जैसे ही उनकी तरफ से रास्ता खुलेगा हाईवे पर आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी. एसएसपी नानक सिंह के अनुसार उन्‍हें किसी भी तरह का बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि कोई विरोध नहीं हुआ. किसानों ने अच्छा सहयोग किया और वे खुद ही बसों में बैठ गए. किसान पिछले साल फरवरी के महीने से ही यहां पर प्रदर्शन कर रहे थे.

इससे पहले किसान नेता गुरमनीत सिंह मंगत ने मीडिया को बताया कि सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई किसान नेताओं को मोहाली में हिरासत में ले लिया गया है. उनकी मानें तो जिस समय ये किसान नेता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद शंभू विरोध स्थल जा रहे थे, उसी समय उन्‍हें हिरासत में लिया गया.

क्‍या बोले पंजाब के मंत्री

वहीं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किसानों को प्रदर्शन स्थलों से हटाए जाने का बचाव किया है. उन्‍होंने कहा कि दोनों हाइवे लंबे समय से बंद पड़े थे. इससे उद्योगों और व्यवसायों पर बुरा असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए ये हाइवे महत्वपूर्ण हैं और एक साल से ज्‍यादा समय से ब्‍लॉक हैं, जिससे व्यापार और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Mar, 2025 | 08:12 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा