-
इंडिया-US समझौते के विरोध में पंजाब बना राजनीतिक अखाड़ा, राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन शुरू
India US trade deal: पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां बड़ी संख्या में किसान रहते हैं. ऐसे में ट्रेड डील से जुड़े मुद्दों को लेकर यहां माहौल जल्दी बन सकता है. कांग्रेस का मानना है कि अगर किसानों को नुकसान होने की आशंका है, तो इसे लेकर व्यापक जनजागरण जरूरी है.
-
अमेरिकी डील पर किसानों का अल्टीमेटम, वीएम सिंह बोले- कृषि को बर्बाद करने वाला समझौता हुआ तो किसान चुप नहीं बैठेगा
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने भारत अमेरिका के बीच होने वाले कृषि व्यापारिक समझौते से होने वाले नुकसान की किसानों को जानकारी दी. उन्होंने सरकार को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इंडो अमेरिका समझौते पर हस्ताक्षर किए गए तो किसान चुप नहीं बैठेगा और देश को बचाने के लिए सब कुछ करेगा.
-
India US Trade Deal: किसानों का ऐलान- ट्रंप-मोदी का पुतला फूकेंगे, पंजाब-हरियाणा में 2 दिन लंबा पड़ाव डालेंगे
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें भारत-अमेरिका समझौते के संबंध में जनता को गुमराह कर रही हैं, जबकि इसके वास्तविक प्रभाव किसानों और आम वर्ग के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकते हैं. किसानों ने पंजाब सीएम और हरियाणा सीएम के यहां विरोध प्रदर्शन करने और पड़ाव डालने का ऐलान किया है.
-
शिवराज ने कांग्रेस को बताया भ्रम फैलाने वाला, बोले- किसानों के हितों से नहीं होगा समझौता
कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस ट्रेड डील से देश की प्रमुख फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि गेहूं, मक्का, चावल, सोयाबीन और मोटे अनाज जैसी मुख्य फसलों पर ऐसी कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है, जिससे घरेलू किसानों को नुकसान पहुंचे. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि डेयरी और पोल्ट्री जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है.
-
दिल्ली पुलिस ने किसानों को राहुल गांधी से मिलने से रोका.. ट्रेड डील और MSP गारंटी पर लंबी लड़ाई का ऐलान
किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते, एमएसपी गारंटी कानून समेत किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर गहन चर्चा की गई. किसान संगठनों ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान लंबी लड़ाई लड़ेंगे.
-
India-US ट्रेड डील पर सियासी घमासान, केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी को बताया झूठा.. जानें क्या है पूरा मामला
राहुल गांधी ने ट्रेड डील को किसान-विरोधी बताते हुए साफ कहा था कि चाहे उनके खिलाफ FIR दर्ज हो, मुकदमा चले या विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाए, वह किसानों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे. इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है.








