राहुल गांधी ने अमेरिकी डील को किसानों को बर्बाद करने वाला बताया, पीएम मोदी को ‘सरेंडर मोदी’ कहा

Rahul Gandhi Speech: राहुल गांधी ने चीन की आर्मी के भारतीय सीमा में घुसपैठ के बाद जोरदार जवाब नहीं देने पर भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने सेना के पूर्व अधिकारी की किताब को पब्लिश नहीं करने को लेकर भी पीएम मोदी से सवाल किया. राहुल गांधी ने अमेरिडी ट्रेड डील के जरिए भारतीय कृषि उत्पादों को खत्म करने वाला बताया. 

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 24 Feb, 2026 | 04:30 PM

Congress Kisan Maha Chaupal 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस की किसान महापंचायत में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के फैसलों को लेकर जमकर आलोचना की. उन्होंने अमेरिडी डील पर पीएम मोदी को सरेंडर करने वाला बताया. राहुल गांधी ने चीन की आर्मी के भारतीय सीमा में घुसपैठ के बाद जोरदार जवाब नहीं देने पर भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने सेना के पूर्व अधिकारी की किताब को पब्लिश नहीं करने को लेकर भी पीएम मोदी से सवाल किया. राहुल गांधी ने अमेरिडी ट्रेड डील के जरिए भारतीय कृषि उत्पादों को खत्म करने वाला बताया.

कपास को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका कहता है- हम बांग्लादेश को टेक्सटाइल में 0% टैरिफ लगाएंगे. फिर मोदी सरकार के मंत्री कहते हैं- अगर भारत भी अमेरिका से कपास खरीदेगा, तो हमारा भी टैरिफ 0% हो जाएगा. लेकिन हम अमेरिका से कपास नहीं खरीदते, क्योंकि कपास हमारे यहां उगाया जाता है. ऐसे में हमारी पूरी टेक्सटाइल इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी COMPROMISED हैं और ये उनकी आंखों में दिखता है.

अगर दम है तो ट्रेड डील रद्द करके दिखाएं पीएम मोदी

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को मेरा चैलेंज है. अगर दम है तो भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करके दिखाएं. लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि Epstein Files का डर है और अडानी केस का डर है.उन्होंने कहा कि चार महीने से अमेरिका के साथ ट्रेड डील रुकी हुई थी. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ दो कारणों की वजह से इसे साइन कर दिया.

पहला कारण- अमेरिका में लाखों Epstein फाइलें बंद पड़ी हैं. लाखों फाइलों के ईमेल, मैसेज, वीडियो अभी तक रिलीज नहीं किए गए हैं. अमेरिका ने मोदी सरकार को धमकाने के लिए हरदीप पुरी का नाम रिलीज कर दिया है. मैसेज साफ था कि अगर हमारी बात नहीं सुनी तो फाइलों में से सबूत निकलेगा.

दूसरा कारण- अडानी पर अमेरिका में क्रिमिनल केस है, वो अमेरिका नहीं जा सकते. अडानी, BJP और नरेंद्र मोदी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर हैं- ऐसे में ये केस अडानी पर नहीं- नरेंद्र मोदी और BJP पर है.

अमेरिका से डील करके किसानों को बर्बाद करने का आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में ‘डेटा’ सबसे जरूरी चीज है. जिसके पास डेटा होगा वो जीतेगा। जिसके पास डेटा नहीं होगा, वो खत्म हो जाएगा. आज दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा हिंदुस्तान के पास है। हिंदुस्तान के डेटा के बिना अमेरिका, चीन का मुकाबला नहीं कर सकता. लेकिन इस डील में नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान का सारा का सारा डेटा अमेरिका के हवाले कर दिया है. यानी- नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से डील करके किसानों को तबाह कर दिया, हमारा डेटा सौंप दिया और हमारी टेक्सटाइल इंडस्ट्री को खत्म कर दिया.

राहुल गांधी किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे- सीएम मोहन यादव

कांग्रेस की किसान महाचौपाल को लेकर मध्य प्रदेश में सुबह से ही राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह राहुल गांधी और कांग्रेस पर किसानों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों को पहले अपने पिछले कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी से आत्ममंथन करने की बात कहते हुए उन पर देश और आस्था के मुद्दों पर भी सवाल उठाए. सीएम का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बीते समय में किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनका सीधा लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 Feb, 2026 | 03:32 PM

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?