पानी की कमी और बीमारी की मार से बचाएगी सरसों की ये खास किस्म ‘पूसा स्वर्णिम’

पूसा स्वर्णिम सरसों की एक खास किस्म है जो कम पानी में भी अच्छी उपज देती है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखती है. यह किस्म उत्तर भारत के किसानों के लिए विकसित की गई है और इसकी औसत उपज 16 से 17 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है.

Kisan India
नोएडा | Published: 6 Jun, 2025 | 09:00 AM

खेती-किसानी आज के दौर में आसान नहीं रही, खासकर जब मौसम का मिजाज कभी भी बदल जाए और बीमारियों की मार फसल को तबाह कर दे. ऐसे में जरूरत एक ऐसी फसलों की होती हैं जो कम पानी में भी अच्छी उपज दे सकें और बीमारियों से भी लड़ सकें. इसी कड़ी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय कृषि अनुसंधान के वैज्ञानिकों ने सरसों की एक खास वैरायटी पूसा स्वर्णिम IGC-01 है. यह वैरायटी ब्रैसिका कैरिनाटा यानी करन राय (Karan rai/Ethiopian mustard) की है, जिसे खासतौर पर उत्तर भारत के किसानों के लिए विकसित किया गया है.

बीमारियों और कीटों के प्रति सहनशील

पूसा स्वर्णिम की खासियतें ही इसे खास बनाती हैं. यह किस्म राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में उगाई जा सकती है. जहां एक तरफ ये सूखा सहन करने में माहिर है, वहीं दूसरी ओर ये कई बड़ी बीमारियों से भी लड़ने की ताकत रखती है. खासतौर पर यह किस्म सफेद रतुआ (white rust) बीमारी के खिलाफ पूरी तरह से इम्यून है, यानी इस कीट का इसपर कोई असर नहीं होता. इसके अलावा अल्टरनेरिया ब्लाइट (Alternaria blight) बीमारी की संभावना भी इसमें काफी कम पाई गई है.

औसतन उपज 16 से 17 क्विंटल प्रति हेक्टेयर

बात करें पूसा स्वर्णिम की उपज की तो अगर सिंचाई की सुविधा अच्छी हो तो यह वैरायटी औसतन 16 से 17 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज देती है, जबकि बारिश पर निर्भर खेती (रेनफेड कंडीशन) में भी यह 14 से 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की होती है. यह किस्म 165 दिनों में पककर तैयार हो जाती है यानी लगभग 5 महीने में फसलों की कटाई कर दूसरे फसलों की उपज कर सकते हैं. वहीं इस किस्म के बीजों से 40 से 43 प्रतिशत तक तेल की मात्रा होती है, जो इसे तेल उत्पादन के लिहाज से भी बेहतरीन बनाती है. सरसों की दूसरी किस्मों की तुलना में इसमें तेल की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह किस्म बाजार में बेहतर दाम दिलाने में मदद करते हैं.

कम लागत में ज्यादा मुनाफा और रिस्क कम

जैसा कि हम सब जानते हैं, आज के समय में पानी की कमी खेती की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. ऐसे में ‘पूसा स्वर्णिम’ जैसी किस्में किसानों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं, क्योंकि इन्हें ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती. साथ ही यह किस्म बीमारियों से प्रतिरोधी होने के कारण किसान कीटनाशकों और दवाइयों पर भी कम खर्च करता है. यानी उत्पादन लागत भी कम और मुनाफा ज्यादा होता है.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Jun, 2025 | 09:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Punjab Floods Impact Wheat Fields Suddenly Sprouted With Wild Weeds

गेहूं के खेतों में अचानक उगने लगीं जड़ी-बूटियां, फसल को हो सकता है नुकसान.. अब वैज्ञानिक करेंगे जांच

Weak Export Demand Leaves Leaf Tea Unsold At Coonoor Auctions As West Asia Crisis Hits Indian Tea Trade

पश्चिम एशिया संकट का असर चाय कारोबार पर, कूनूर नीलामी में नहीं बिकी 22 फीसदी पत्ती चाय

Makke Ki Kheti Maize Farming Benefits Icar Iimr Scientists On Ethanol Making From Maize

किसानों के लिए मक्का से कमाई का नया फॉर्मूला! 100 किलो से बनता है 40 लीटर एथेनॉल, ICAR वैज्ञानिक ने समझाया गणित

Punjab Temperatures Brings Down From Rainfall Favorable Wheat Production Pau Issues Advisory For Farmers

बारिश से तापमान में गिरावट, गेहूं के लिए फायदेमंद मौसम.. PAU ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

Iran Israel Conflict Disrupts Indian Agricultural Exports One Lakh Crore Agri Goods At Risk Shipping Routes Hit

Report: युद्ध से हिला भारतीय कृषि व्यापार, चावल से लेकर सब्जियों तक 1 लाख करोड़ का निर्यात खतरे में

Bihar Government Alert On Bird Flu Poultry Farmers Should Not Panic And Apply Necessary Precautions To Keep Entire Farm Safe

बर्ड फ्लू को लेकर सरकार का अलर्ट.. पोल्ट्री पालक न घबराएं, इन जरूरी सावधानियों से सुरक्षित रहेगा पूरा फार्म