पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अब अनिवार्य, 15 दिन में न कराने पर 2000 रुपये जुर्माना

शहर में पालतू और आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे लोगों की सुरक्षा और साफ-सफाई पर असर पड़ रहा है. निगम की मानें तो फिलहाल शिमला में सिर्फ 160 पालतू कुत्ते रजिस्टर्ड हैं, जबकि असल संख्या 1500 से ज्यादा है. ऐसे में न तो सही रिकॉर्ड मिल पा रहा है और न ही कुत्तों पर नियंत्रण.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 30 Aug, 2025 | 09:52 AM

अगर आप शिमला में रहते हैं और आपके पास पालतू कुत्ता है, तो अब आपको और जिम्मेदार बनना होगा. शहर में पालतू और लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम ने एक कड़ा फैसला लिया है. शुक्रवार को हुई मासिक बैठक में इस मुद्दे पर जमकर बहस हुई. पार्षदों और अधिकारियों के बीच गरमा-गरम चर्चा के बाद निगम ने यह तय किया कि हर पालतू कुत्ते का अगले 15 दिनों के भीतर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य होगा. तय समयसीमा में पंजीकरण न कराने पर 2000 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा.

क्यों लिया गया यह फैसला?

शहर में पालतू और लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे लोगों की सुरक्षा और साफ-सफाई पर असर पड़ रहा है. निगम की मानें तो फिलहाल शिमला में सिर्फ 160 पालतू कुत्ते रजिस्टर्ड हैं, जबकि असल संख्या 1500 से ज्यादा है. ऐसे में न तो सही रिकॉर्ड मिल पा रहा है और न ही कुत्तों पर नियंत्रण.

ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा

लोगों को सुविधा देने के लिए निगम ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके अलावा निगम दफ्तर में विशेष काउंटर भी बनाए जाएंगे. यहां जाकर पालतू मालिक आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. निगम का कहना है कि प्रक्रिया सरल और तेज रखी जाएगी, ताकि किसी को परेशानी न हो.

पंजीकरण क्यों जरूरी है?

  • पालतू कुत्तों की पहचान और रिकॉर्ड आसानी से बनेगा.
  • शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण मिलेगा.
  • कुत्तों के टीकाकरण और स्वास्थ्य की जानकारी निगम के पास रहेगी.
  • किसी घटना या शिकायत की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना आसान होगा.

पालतू मालिकों के लिए संदेश

नगर निगम ने सभी कुत्ता मालिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराएं. साथ ही निगम ने यह भी कहा है कि टीकाकरण, साफ-सफाई और कुत्तों की सही देखभाल हर मालिक की जिम्मेदारी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट