कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Agriculture Roadmap: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्नत कृषि महोत्सव के समापन पर कहा कि कृषि रोडमैप को जमीन पर उतारेंगे. बीज से बाजार तक की योजना पर अमल के लिए टास्क फोर्स बनेगी और किसानों की तस्वीर और तकदीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

शैलेश चतुर्वेदी
भोपाल | Updated On: 13 Apr, 2026 | 04:58 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि रोडमैप जारी किए गए हैं और उन्हें लागू कराने के लिए मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके लिए केंद्र की ओर से टीमों का गठन किया जाएगा. जबकि, राज्य से भी टीम का गठन होगा. दोनों टीमों में कृषि अधिकारी और वैज्ञानिकों को शामिल किया जाएगा. टास्क फोर्स में शामिल अधिकारी और वैज्ञानिक प्रशासनिक स्तर से लेकर जमीनी स्तर पर खेतों में जाकर कृषि रोडमैप की हकीकत जांचेंगे और रिपोर्ट केंद्रीय कृषि मंत्रालय को भेजी जाएगी.

कृषि रोडमैप को जमीन पर उतारकर रहेंगे- कृषि मंत्री

राष्ट्रीय कृषि मेला रायसेन के समापन के मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीज से बाजार तक तैयार कृषि रोडमैप को जमीन पर उतारने का दृढ़ संकल्प लिया है और इसे पूरा कराकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह समापन नहीं, नई शुरुआत है. हम रोडमैप को जमीन पर उतारकर रहेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी और राष्ट्रीय स्तर की संचालन समिति गठित की जाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की टीमें मिलकर यह पक्का करेंगी कि जो संकल्प लिए गए हैं, वे केवल घोषणा बनकर न रह जाएं, बल्कि पूरी ताकत के साथ जमीन पर उतरें.

केंद्र और राज्य की टीमें करेंगी मॉनिटरिंग

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कृषि रोडमैप जारी किए गए हैं उन्हें लागू कराने के लिए मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके लिए केंद्र की ओर से टीमों का गठन किया जाएगा. जबकि, राज्य से भी टीम का गठन होगा. दोनों टीमों में कृषि अधिकारी और वैज्ञानिकों को शामिल किया जाएगा. टास्क फोर्स में शामिल अधिकारी और वैज्ञानिक प्रशासनिक स्तर से लेकर जमीनी स्तर पर खेतों में जाकर रोडमैप की हकीकत जांचेंगे और रिपोर्ट केंद्रीय कृषि मंत्रालय को भेजी जाएगी.

एमपी के सभी जिलों के लिए बनेगा कृषि रोडमैप

उन्नत कृषि महोत्सव के दूसरे दिन कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने विदिशा, रायसेन, सीहोर और देवास जिलों के लिए तैयार कृषि विकास का रोडमैप जारी किया था. उन्होंने कहा कि आगे मध्यप्रदेश के सभी जिलों के लिए इसी प्रकार की योजना बनाई जाएगी. इन योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें जमीन पर लागू किया जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के समन्वय से किसानों को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा, ताकि खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके.

बीज से बाजार तक योजना के लिए टास्क फोर्स बनेगी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि बीज से बाजार तक की योजना पर अमल के लिए भी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. उन्होंने किसान इंडिया के पारंपरिक बीजों को बचाए रखने और उनके संरक्षण पर पूछे गए सवाल पर कहा कि सबसे बड़ी बात बीजों की उपलब्धता की है. खेती की पैदावार बढ़ाने के लिए अच्छे बीजों की जरूरत बहुत अधिक है. अगर अच्छे बीज नहीं हैं तो पैदावार ज्यादा कैसे होगी. स्थानीय स्तर पर अच्छे बीज तैयार कर सकें और गांव में ही अच्छे बीजों को मल्टीप्लाई कर सकें, इसके लिए बीज ग्राम की स्थापना की जा रही है. पारंपरिक बीजों के संरक्षण के लिए बीज ग्राम बनाए जा रहे हैं, जहां नई किस्मों के साथ ही पुरानी किस्मों के बीजों की उपलब्धता रहेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Apr, 2026 | 04:54 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़