योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, पीएम मोदी के चहेते हंसराज बने मंत्री

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट के विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. लखनऊ में आज शाम योगी की कैबिनेट का विस्तार होगा. 8 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 10 May, 2026 | 04:03 PM

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का कैबिनेट विस्तार आज शाम लखनऊ में हो गया है, जिसमें 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. इस विस्तार में 2 कैबिनेट और 6  राज्य मंत्री बनाए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

  1. भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
  2. भाजपा नेता मनोज कुमार पांडे ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
  3. भाजपा विधायक अजीत पाल ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
  4. भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
  5. भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
  6. भाजपा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
  7. भाजपा विधायक सुरेंद्र दिलेर ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
  8. भाजपा विधायक हंसराज विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

ओबीसी, दलित और ब्राह्मण कोटे से मंत्री

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट के विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. लखनऊ में आज शाम योगी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. विस्तार में पिछड़े (OBC), दलित (SC) और ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति साफ दिख रही है.

कैबिनेट में भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय के शामिल होंगे

जिन विधायकों के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं. उनमें पहला नाम भूपेंद्र चौधरी का है. 55 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पश्चिमी यूपी के कद्दावर जाट नेता हैं. मुरादाबाद से आने वाले चौधरी पंचायती राज कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

कैबिनेट में जाने वाले नामों में ऊंचाहार (रायबरेली) से विधायक मनोज पांडे का नाम भी है. वे लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं, 2012, 2017 और 2022 में सपा के टिकट पर जीत हासिल की. ब्राह्मण समाज से आने वाले पांडे अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं और सपा के मुख्य सचेतक की भूमिका निभा चुके हैं. 2024 में उन्होंने सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया.

संभावित राज्य मंत्रियों के नामों में ये नेता शामिल

  1. कृष्णा पासवान: फतेहपुर की खागा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान का नाम है. वह एक दलित महिला चेहरा हैं, जिन्होंने अब तक चार बार जीत दर्ज की है.
  2. हंसराज विश्वकर्मा: हंसराज विश्वकर्मा ने वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आते हैं और वर्तमान में वाराणसी बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं. इन्हें पीएम मोदी का चहेता नेता भी कहा जाता है.
  3. कैलाश राजपूत: कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक 67 वर्षीय नेता लोधी समाज से आते हैं. वे अखिलेश यादव के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी चेहरे के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं.
  4. सुरेंद्र दिलेर: मंत्रिमंडल में शामिल सबसे युवा चेहरा 31 वर्षीय विधायक हैं, जो अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से आते हैं. वे 2024 के उपचुनाव में पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 May, 2026 | 01:08 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

मध्य प्रदेश के किस वैरायटी के गेहूं को जीआई टैग मिला है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
धान (चावल)
विजेताओं के नाम
संजीव कुमार, रेवाड़ी, हरियाणा

लेटेस्ट न्यूज़