टीबी के कहर से गांववालों को बचाया, ये ग्राम पंचायतें रच रहीं इतिहास

आज हम आपको चार ऐसे लोगों की कहानी बताएंगे, जो अपनी मेहनत और सरकारी योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाकर उन्हें टीबी यानी ट्यूबरकुलोसिस बीमारी से मुक्त करने में बड़ी भूमिका निभाई है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 16 Apr, 2025 | 07:19 PM

आज हम आपको चार ऐसे लोगों की कहानी बताएंगे, जिन्होंने अपनी मेहनत से सरकारी योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाकर अपने गांव के लोगों को टीबी मुक्त बना दिया.  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की टीबी के खिलाफ जंग अब रंग ला रही है. गांव-गांव में टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है और इसकी अगुवाई कर रही हैं ग्राम पंचायतें. 8,563 ग्राम पंचायतें अब टीबी मुक्त हो चुकी हैं. ये कोई छोटी बात नहीं है. सीएम योगी का 2025 तक यूपी को टीबी मुक्त करने का वादा अब जमीन पर दिख रहा है.

यूपी की 8563 पंचायतें टीबी से आजाद

यूपी में कुल 57,783 ग्राम पंचायतें हैं. 2023 में 1,372 पंचायतें टीबी मुक्त हुई थीं. लेकिन 2024 में तो कमाल हो गया 7,191 और पंचायतों ने टीबी मुक्त का तमगा हासिल किया. यानी अब कुल 8,563 पंचायतें टीबी से आजाद हैं. खास बात यह कि 435 पंचायतें लगातार दूसरी बार टीबी मुक्त रहीं. इन पंचायतों को महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. राज्य टीबी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र भटनागर कहना है कि ये जन भागीदारी की जीत है. ग्रामीण लोग अब टीबी को समझ रहे हैं, उसका इलाज करा रहे हैं.

शिल्पी और अनीता ने बदली गांव की तस्वीर

लखनऊ के मलिहाबाद की शिल्पी शुक्ला ने अपनी पंचायत बढ़ी गादी को एक साल में टीबी मुक्त कर दिया. 2020 में जब वो प्रधान बनीं, तब 20 मरीज थे. शिल्पी ने हर मरीज को दवा खिलाई, परिवारों को जागरूक किया. नतीजा यह है कि सारे मरीज ठीक हो गए. इसके अलावा बहराइच की अनीता देवी ने तो कारीडीहा पंचायत को लगातार दूसरी बार टीबी मुक्त बनाकर इतिहास रच दिया. अनीता ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जांच और इलाज हर घर तक पहुंचाया. उनका कहना है कि गांव के बाहर ‘टीबी मुक्त कारीडीहा’ का बोर्ड लगेगा, ताकि सबको प्रेरणा मिले.

रमाशंकर और दशरथ ने टीबी मुक्त कराये गांव

वाराणसी की रामनगर, गाडर और कृष्णापुर कला पंचायतें भी दूसरी बार टीबी मुक्त हुईं. ग्राम प्रधान रमाशंकर यादव ने ग्राम सभा में टीबी की जानकारी दी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और सीएचओ ने जांच-इलाज का जिम्मा संभाला. वहीं फतेहपुर के दशरथ ने घोषी गांव के 8 मरीजों को ठीक करवाया. उनका कहना है कि टीबी से लड़ाई में सबको साथ आना होगा. उनका कहना है कि इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने भी जांच और दवाइयों को गांव तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

सरकार का लक्ष्य 2025 तक यूपी हो टीबी मुक्त

योगी सरकार का लक्ष्य 2025 तक यूपी को टीबी मुक्त करना है. इसके लिए जांच, इलाज और जागरूकता बढ़ाई गई है. टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान ने ग्रामीणों को सशक्त किया. इसके साथ ही डर और भ्रांतियों को खत्म करने का काम किया. प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा का कहना है कि ये सामूहिक जिम्मेदारी की मिसाल है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Apr, 2025 | 06:39 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान