Gold Rate: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, लगातार दुसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड.. जानें शहरवार नए भाव

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,910 रुपये और 22 कैरेट 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद चांदी भी 100 रुपये सस्ती होकर 2,54,900 रुपये प्रति किलो हो गई.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 1 Sep, 2026 | 10:31 AM

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में हालिया तेजी के बाद अब मुनाफावसूली का असर दिखाई देने लगा है. पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है. वहीं, चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को मिल रहा है. इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी के चलते चांदी के भाव में आज गिरावट आई है. सोने की बात करें तो एक दिन भाव स्थिर रहने के बाद लगातार दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1,480 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,360 रुपये सस्ता हुआ है. आज भी राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये की कमी दर्ज की गई है.

दिल्ली में आज सोने का क्या भाव?

आज दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,910 रुपये है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,43,840 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,17,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,760 रुपये, 22 कैरेट का 1,43,690 रुपये और 18 कैरेट का 1,17,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यानी इन शहरों में दिल्ली के मुकाबले सोना थोड़ा सस्ता है.

10 बड़े शहरों में सोने के नए रेट

शहर 24 कैरट (₹/10 ग्राम) 22 कैरट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,56,910 1,43,840
मुंबई 1,56,760 1,43,690
कोलकाता 1,56,760 1,43,690
चेन्नई 1,56,760 1,43,690
बेंगलुरू 1,56,760 1,43,690
हैदराबाद 1,56,760 1,43,690
लखनऊ 1,56,910 1,43,840
पटना 1,56,810 1,43,740
जयपुर 1,56,910 1,43,840
अहमदाबाद 1,56,810 1,43,740

तीन दिन स्थिर रहने के बाद सस्ती हुई चांदी

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी आज गिरावट आई है. लगातार तीन दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद अब चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है. दिल्ली में एक किलो चांदी आज 2,54,900 रुपये के भाव पर बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी एक किलो चांदी की कीमत 2,54,900 रुपये है. वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलो है. यानी इन चार बड़े शहरों में चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है. इससे पहले 28 अगस्त को भी चांदी के भाव में 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी. उस समय कीमत लगातार छह दिनों तक स्थिर रहने के बाद नीचे आई थी.

क्यों दबाव में हैं सोना-चांदी?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर सख्त रुख के संकेत मिलने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में मजबूती का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ा है. इसके अलावा अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी बाजार का माहौल प्रभावित किया है. ऐसे में फिलहाल सोने और चांदी दोनों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर की चाल और ब्याज दरों से कीमती धातुओं की दिशा तय हो सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़