ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला! अब 25 दिन में मिलेगा अगला सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत सामने आई है. अब ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को अगला सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नए प्रावधान के तहत 25 दिन बाद ही रिफिल बुक किया जा सकेगा, जिससे ज्यादा खपत वाले परिवारों को फायदा मिलेगा.
LPG Cylinder News: घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता पहले की तुलना में कम अंतराल पर अपना गैस सिलेंडर दोबारा बुक करा सकेंगे. रिफिल सिलेंडर की बुकिंग को लेकर तय अवधि में बदलाव किया गया है. नए नियम के तहत उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर बुक कराने के लिए 25 दिन का अंतर पूरा करना होगा. इससे खासकर उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके घर में एलपीजी की खपत अधिक होती है.
ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन की बाध्यता खत्म
अब तक ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर रिफिल कराने के बीच 45 दिनों का अंतर निर्धारित था. यानी एक सिलिंडर लेने के बाद अगले सिलिंडर की बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ता था. कई परिवारों के लिए यह अवधि परेशानी का कारण बन रही थी, खासकर तब जब घर में एलपीजी की खपत ज्यादा हो. अब इस अवधि को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है. इसका मतलब है कि ग्रामीण उपभोक्ता एक सिलिंडर लेने के 25 दिन बाद अगला रिफिल बुक करा सकेंगे. इससे जरूरत के समय सिलिंडर उपलब्ध कराने में आसानी होने की उम्मीद है.
शहरी उपभोक्ताओं को भी 25 दिन बाद मिलेगी सुविधा
रिफिल सिलिंडर की बुकिंग को लेकर शहरी उपभोक्ताओं के लिए भी 25 दिनों का अंतर रखा गया है. यानी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब निर्धारित 25 दिन पूरे होने के बाद दोबारा सिलिंडर बुक कराने की सुविधा मिलेगी. एलपीजी पर निर्भर परिवारों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नियमित रूप से खाना पकाने और घरेलू कामों में गैस का इस्तेमाल करने वाले परिवारों को सिलिंडर खत्म होने के बाद लंबे अंतराल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
ज्यादा खपत वाले परिवारों को मिलेगी राहत
रिफिल बुकिंग की अवधि कम होने से उन परिवारों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है, जहां घरेलू गैस की खपत अपेक्षाकृत अधिक है. ग्रामीण इलाकों में कई परिवार खाना पकाने के लिए एलपीजी के साथ अन्य साधनों का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एलपीजी का उपयोग लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में 45 दिनों की अवधि कई उपभोक्ताओं के लिए लंबी साबित होती थी. नए प्रावधान से उपभोक्ता अपनी घरेलू जरूरत के अनुसार 25 दिन पूरे होने के बाद अगला सिलिंडर बुक करा सकेंगे. इससे रिफिल व्यवस्था में भी अधिक स्पष्टता आने की उम्मीद है.
उपभोक्ताओं को नियमों का करना होगा पालन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिफिल अवधि में बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल के गैस कारोबार से जुड़े अधिकारियों की ओर से दी गई है. उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुकिंग अवधि में यह बदलाव किया गया है. हालांकि, सिलिंडर बुक करते समय उपभोक्ताओं को कंपनी की निर्धारित बुकिंग प्रक्रिया और अन्य नियमों का पालन करना होगा. कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ही रिफिल की बुकिंग करें. नए प्रावधान से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलिंडर की जरूरत के समय अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है.