राजस्‍थान में 10 मार्च से एमएसपी पर होगी गेहूं की खरीद, जानें इसके बारे में

गेहूं की कटाई का समय आने वाला है और गेहूं की खेती करने वाले किसानों को सहूलियतें देने के लिए राज्‍य सरकारें काम करने लगी हैं. राजस्थान में समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद का काम10 मार्च से शुरू हो सकता है.

Kisan India
Noida | Updated On: 6 Mar, 2025 | 09:21 AM

गेहूं की कटाई का समय आने वाला है और गेहूं की खेती करने वाले किसानों को सहूलियतें देने के लिए राज्‍य सरकारें अभी से इस दिशा में काम करने लगी हैं. मध्‍य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद का काम 10 मार्च से शुरू हो सकता है. वहीं 4 जिलों में 1 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी. इनमें कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ जिला शामिल है. गेहूं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जून तक जारी रहेगी.

किसानों को मिलेगा बोनस

गेहूं का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार ने 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. वहीं राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पर बोनस राशि 150 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है. इस तरह किसानों को प्रति क्विंटल 2575 रुपए का भुगतान भारतीय खाद्य निगम की ओर से किया जाएगा. राजस्थान के किसानों से अब 6 लाख टन ज्यादा गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू होगी. इस वर्ष 2425 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया है. वहीं, सरसों और चने की फसल की खरीद अप्रेल माह में शुरू होने की संभावना है.

मध्‍य प्रदेश में भी खरीद

राजस्‍थान से अलग मध्‍य प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद का काम एक मार्च से शुरू हो जाएगा. अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि किसानों को गेहूं खरीद के बाद जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करें. खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी का कार्य एक मार्च से शुरू किया जाएगा जो 18 अप्रैल तक चलेगा. वहीं बाकी संभागों में 17 मार्च से 5 मई 2025 तक गेहूं खरीदी का कार्य खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा.

पिछले साल लिया गया फैसला

पिछले साल किसानों की तरफ से मजबूरी में गेहूं बेचने से बचने के लिए केंद्र सरकार ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद मानदंडों में ढील दी थी. इसके तहत दोनों राज्यों से केंद्रीय पूल खरीद के लिए 6 फीसदी तक क्षतिग्रस्त और थोड़ा क्षतिग्रस्त अनाज की अनुमति दी गई थी. जबकि मध्य प्रदेश में सिकुड़े और टूटे हुए अनाज की खरीद सीमा को मौजूदा 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी और राजस्थान में 20 फीसदी कर दिया गया. वहीं बिना किसी मूल्य कटौती के चमक खोने वाले गेहूं की सीमा को मध्य प्रदेश में 50 फीसदी और राजस्थान में 70 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Mar, 2025 | 08:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!