-
केले की खेती से होगी दोगुनी कमाई? टिश्यू कल्चर पौधों पर किसानों को मिलेगा 70 हजार रुपये अनुदान
केले की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर है. टिश्यू कल्चर तकनीक से केले की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 70 हजार रुपये तक अनुदान मिलेगा. बेहतर पौधों से उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ने के साथ आमदनी बढ़ाने का मौका मिलेगा.
-
अंडे हुए महंगे, 9 रुपये पीस पहुंचा खुदरा भाव; महंगे दाने और विदेश संकट ने बढ़ाई कीमत
देश में अंडे की कीमत बढ़ने के बावजूद पोल्ट्री किसानों का मुनाफा नहीं बढ़ रहा है. फीड, मक्का और डी-ऑयल्ड राइस ब्रान की कीमतों में तेजी से उत्पादन लागत बढ़ी है. एथेनॉल की मांग और पश्चिम एशिया में युद्ध से भी लागत पर असर पड़ा है. कई किसान घाटे में हैं, जबकि कुछ का मुनाफा सिर्फ 1-2 फीसदी रह गया है.
-
नीलगिरी में चाय की खेती पर सूखे की मार! 60 फीसदी तक घटा उत्पादन, किसानों की बढ़ी चिंता
Nilgiri Tea: तमिलनाडु के नीलगिरी में बारिश की कमी और अल-नीनो के असर से चाय की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है. नई कोपलें मुरझाने से फैक्ट्रियों में हरी पत्तियों की आवक घट गई है और उत्पादन में 20-25 फीसदी तक गिरावट आई है. कुछ बागानों में प्रति एकड़ उत्पादन 60 फीसदी तक कम हुआ है.
-
Rajasthan News: राजस्थान में अब ऑनलाइन होगी खाद की बिक्री, 18 जिलों में नई व्यवस्था लागू
Digital Fertilizer Sale: राजस्थान में किसानों को खाद आसानी से उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है. अब तक 18 जिलों में यह सिस्टम लागू हो चुका है. एक लाख से ज्यादा किसान करीब 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया की डिजिटल बुकिंग कर चुके हैं.
-
प्याज के दाम ने मचाई हलचल! एक महीने में थोक भाव दोगुने, अब नई फसल से राहत की उम्मीद
प्याज की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. एक महीने में कई मंडियों में थोक भाव करीब दोगुने हो गए हैं. खुदरा कीमत भी 50 रुपये किलो के पार पहुंच गई है. हालांकि, कर्नाटक की नई फसल की आवक से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है.
-
पटना में गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड! गांधी घाट पर जलस्तर 50.56 मीटर, निचले इलाके डूबे
Bihar Flood: बिहार में भारी बारिश और नेपाल से आ रहे पानी के कारण गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. पटना के गांधी घाट पर गंगा का पानी 50.56 मीटर तक पहुंच गया है, जिसने 2016 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.








