Buffalo Farming: पशुपालक अभी कर लें ये इंतजाम नहीं तो गर्मी में 15 फीसदी तक घट सकता है भैंस का दूध!

Dairy Farming Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही भैंस पालने वाले पशुपालकों की चिंता बढ़ने लगती है. तेज धूप और बढ़ता तापमान भैंसों की सेहत पर सीधा असर डालता है, जिससे दूध उत्पादन अचानक कम हो सकता है. कई बार गर्मी की वजह से भैंसें हीट स्ट्रेस का शिकार हो जाती हैं और उनकी भूख भी कम हो जाती है. पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम (KVK Noida) ने किसान इंडिया को बताया कि, ऐसे में अगर समय रहते सही देखभाल, संतुलित आहार और ठंडक की व्यवस्था की जाए, तो भैंसों को गर्मी से बचाया जा सकता है और दूध उत्पादन भी बेहतर बनाए रखा जा सकता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 11 Mar, 2026 | 05:33 PM
1 / 6गर्मी में दूध उत्पादन घटने का खतरा: तेज गर्मी और लू का असर भैंसों पर ज्यादा पड़ता है, जिससे दूध उत्पादन में करीब 10-15% तक गिरावट आ सकती है. इससे पशुपालकों की आमदनी पर भी सीधा असर पड़ता है.

गर्मी में दूध उत्पादन घटने का खतरा: तेज गर्मी और लू का असर भैंसों पर ज्यादा पड़ता है, जिससे दूध उत्पादन में करीब 10-15% तक गिरावट आ सकती है. इससे पशुपालकों की आमदनी पर भी सीधा असर पड़ता है.

2 / 6भैंसें गर्मी को कम सहन कर पाती हैं: भैंसों की त्वचा काली होती है और उनमें पसीने की ग्रंथियां कम होती हैं. इसी वजह से वे गायों की तुलना में ज्यादा जल्दी हीट स्ट्रेस का शिकार हो जाती हैं.

भैंसें गर्मी को कम सहन कर पाती हैं: भैंसों की त्वचा काली होती है और उनमें पसीने की ग्रंथियां कम होती हैं. इसी वजह से वे गायों की तुलना में ज्यादा जल्दी हीट स्ट्रेस का शिकार हो जाती हैं.

3 / 6सुबह-शाम चारा खिलाना ज्यादा फायदेमंद: गर्मी के मौसम में भैंसों को सुबह जल्दी या शाम के समय चारा देना बेहतर होता है. आहार में करीब 60% हरा चारा और 40% सूखा चारा शामिल करने से उनका स्वास्थ्य और दूध उत्पादन बेहतर रहता है.

सुबह-शाम चारा खिलाना ज्यादा फायदेमंद: गर्मी के मौसम में भैंसों को सुबह जल्दी या शाम के समय चारा देना बेहतर होता है. आहार में करीब 60% हरा चारा और 40% सूखा चारा शामिल करने से उनका स्वास्थ्य और दूध उत्पादन बेहतर रहता है.

4 / 6पोषक तत्वों की सही मात्रा जरूरी: दूध देने वाली भैंसों को रोजाना 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर और 50 ग्राम नमक देना चाहिए. साथ ही गुड़, गेहूं का आटा और सरसों का तेल देने से उन्हें ऊर्जा मिलती है और दूध की मात्रा बढ़ सकती है.

पोषक तत्वों की सही मात्रा जरूरी: दूध देने वाली भैंसों को रोजाना 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर और 50 ग्राम नमक देना चाहिए. साथ ही गुड़, गेहूं का आटा और सरसों का तेल देने से उन्हें ऊर्जा मिलती है और दूध की मात्रा बढ़ सकती है.

5 / 6पर्याप्त पानी और नहलाना जरूरी: गर्मी में एक भैंस को रोज लगभग 60-80 लीटर साफ पानी की जरूरत होती है. दिन में 2-3 बार नहलाने या तालाब में बैठाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है.

पर्याप्त पानी और नहलाना जरूरी: गर्मी में एक भैंस को रोज लगभग 60-80 लीटर साफ पानी की जरूरत होती है. दिन में 2-3 बार नहलाने या तालाब में बैठाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है.

6 / 6हीट स्ट्रेस के लक्षणों को पहचानें: तेज सांस लेना, भूख कम होना और सुस्ती जैसे लक्षण गर्मी के असर का संकेत हो सकते हैं. ऐसे संकेत दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है.

हीट स्ट्रेस के लक्षणों को पहचानें: तेज सांस लेना, भूख कम होना और सुस्ती जैसे लक्षण गर्मी के असर का संकेत हो सकते हैं. ऐसे संकेत दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Mar, 2026 | 05:33 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़