शिमला मिर्च की खेती से कमाएं मुनाफा, घर पर उगाने में काम आएगा ये तरीका
शिमला मिर्च की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है. कई तरीकों के डिशेज में इस्तेमाल होने के चलते बाजार में इसकी खूब मांग रहती है. इससे किसानों को बेहतर दाम भी मिलता है. यह बाजारों में कई रंगों के साथ उपलब्ध होती है. यह न केवल खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें विटामिन C, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और कई पोषक तत्व होते हैं.

रंग बिरंगी शिमला मिर्च बाजारों में काफी महंगी होती है. लेकिन आप इसे अपने घर में उगा सकते हैं.

घर के गमलों में शिमला मिर्च उगाने के लिए आपको एक ऐसे गमले का चुनाव करना होगा जिसकी गहराई कम से कम 12-14 इंच हो. क्योंकि इस पौधे की जड़ें फैलती हैं, इसलिए गमले में पर्याप्त जगह होनी चाहिए.

इस पौधे को हल्की उपजाऊ मिट्टी की जरूरत होती है. पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी में गोबर की खाद और थोड़ी सी कंपोस्ट डालें. आप चाहे तो शिमला मिर्च के बीज से भी पौधा लगा सकते हैं या फिर बाजार से तैयार पौधे भी ले सकते हैं.

यदि आप बीज से उगाना चाहते हैं तो इसे पहले 6-8 हफ्ते घर के अंदर छोटे गमलों में बो कर रखें. एक बार जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए और 4-6 पत्ते आ जाएं, तो इसे बड़े गमले में ट्रांसफर कर दें.

शिमला मिर्च गर्मी को तेज धूप की जरूरत होती है. इसलिए इस पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां इसे कम से कम 6-8 घंटे की धूप मिल सके. पौधे की मिट्टी को हल्की गीली रहने तक ही पानी दें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहें.

हर 15-20 दिन में प्राकृतिक या जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं. यह पौधों की वृद्धि और फल देने की प्रक्रिया को तेज करता है. जब शिमला मिर्च का रंग बदलने लगे और वह पूरी तरह से आकार में आ जाए, तो समझ लें कि फल तैयार हैं.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp