गुड़हल में नहीं आ रहे फूल? मार्च में बस ये 3 काम, गर्मियों में फूलों से लद जाएगा आपका पौधा
Hibiscus Gardening Tips: क्या आपका गुड़हल भी फूल नहीं दे रहा या कम कलियां बना रहा है? तो घबराइए नहीं, मार्च का महीना आपके गार्डन के लिए नई शुरुआत जैसा होता है. मौसम का संतुलन, हल्की देखभाल और कुछ आसान घरेलू उपाय आपके साधारण से पौधे को फूलों से लदा हुआ बना सकते हैं. बस सही समय पर सही कदम उठाइए और फिर देखिए कैसे आपका गुड़हल गर्मियों में रंगों की बारिश कर देता है.

मार्च है सबसे सही समय: मार्च का मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही ज्यादा गर्म. यही कारण है कि इस समय लगाया गया गुड़हल जल्दी जड़ पकड़ता है. अगर आप अभी पौधा लगाते हैं, तो गर्मी शुरू होते-होते उस पर ढेर सारे फूल खिल सकते हैं.

सर्दियों के बाद मिट्टी की गुड़ाई जरूरी: ठंड के मौसम में मिट्टी सख्त हो जाती है, जिससे जड़ों तक हवा और पोषक तत्व ठीक से नहीं पहुंच पाते. फरवरी के आखिरी दिनों या मार्च की शुरुआत में हल्की गुड़ाई कर दें. इससे मिट्टी मुलायम होगी और पौधे की ग्रोथ तेज होगी.

सावधानी से मिट्टी को करें ढीला: किसी नुकीले औजार से सिर्फ ऊपर की मिट्टी को हल्का-हल्का ढीला करें. ध्यान रखें कि जड़ों को नुकसान न पहुंचे. गुड़ाई के बाद 1-2 दिन पानी न दें, इससे जड़ें और मजबूत बनती हैं और नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं.

केले के छिलके बनें सुपर फूड: गुड़हल को पोटैशियम बहुत पसंद है. केले के छिलकों को सुखाकर पीस लें और उसका पाउडर महीने में एक बार मिट्टी में मिलाएं. इससे फूलों का आकार बड़ा होता है और रंग ज्यादा गहरा व आकर्षक बनता है.

चायपत्ती न फेंकें, खाद बनाएं: इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर मिट्टी में मिलाएं. यह एक बेहतरीन जैविक खाद है. इससे मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है, नमी बनी रहती है और पौधा लंबे समय तक स्वस्थ रहता है.

छोटे उपाय, बड़ा असर: अगर आप ये छोटे-छोटे उपाय अपनाते हैं, तो गर्मियों में आपका गुड़हल रंग-बिरंगे, बड़े और घने फूलों से भर जाएगा. थोड़ी सी मेहनत से आपका गार्डन हर दिन ताजगी और सुकून देगा.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp