Gardening Tips: गुड़हल में नहीं आ रहे फूल? अपनाएं ये 6 आसान ट्रिक्स, फूलों से लदा रहेगा पौधा!

Hibiscus Gardening Tips: रंग-बिरंगे बड़े फूल, हर मौसम में हरियाली और पूजा से लेकर सजावट तक खास पहचान… गुड़हल का पौधा हर घर की पहली पसंद होता है. लेकिन कई बार पूरी मेहनत के बावजूद पौधे में फूल नहीं आते या वह धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है. असल में गुड़हल दिखने में भले ही मजबूत लगे, लेकिन इसकी सही ग्रोथ के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. सही गमला, पोषक मिट्टी, संतुलित पानी, भरपूर धूप और समय-समय पर देखभाल अगर सही तरीके से की जाए, तो यही गुड़हल आपको ढेर सारे बड़े और चमकदार फूलों से भर देता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 1 Jan, 2026 | 06:22 PM
1 / 6गुड़हल की जड़ें तेजी से फैलती हैं और उन्हें बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए. अगर गमला छोटा होगा, तो जड़ें ठीक से नहीं फैल पाएंगी और पौधा कमजोर हो जाएगा. इसलिए हमेशा कम से कम 12-14 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें, जिससे पौधा मजबूत बने और फूल ज्यादा आएं.

गुड़हल की जड़ें तेजी से फैलती हैं और उन्हें बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए. अगर गमला छोटा होगा, तो जड़ें ठीक से नहीं फैल पाएंगी और पौधा कमजोर हो जाएगा. इसलिए हमेशा कम से कम 12-14 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें, जिससे पौधा मजबूत बने और फूल ज्यादा आएं.

2 / 6गुड़हल को साधारण मिट्टी से ज्यादा पोषक और हल्की मिट्टी पसंद होती है. इसके लिए बगीचे की मिट्टी, वर्मी कंपोस्ट और बालू को बराबर मात्रा में मिलाएं. वर्मी कंपोस्ट पौधे को जरूरी पोषण देता है, जबकि बालू मिट्टी को हल्का बनाकर पानी की निकासी बेहतर करता है.

गुड़हल को साधारण मिट्टी से ज्यादा पोषक और हल्की मिट्टी पसंद होती है. इसके लिए बगीचे की मिट्टी, वर्मी कंपोस्ट और बालू को बराबर मात्रा में मिलाएं. वर्मी कंपोस्ट पौधे को जरूरी पोषण देता है, जबकि बालू मिट्टी को हल्का बनाकर पानी की निकासी बेहतर करता है.

3 / 6गुड़हल को नमी पसंद है, लेकिन पानी का ठहराव इसकी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. गर्मियों में रोजाना पानी देना जरूरी होता है, जबकि सर्दियों में हफ्ते में 2-3 बार पानी काफी होता है. ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा हल्की नम रहे, लेकिन गीली न हो.

गुड़हल को नमी पसंद है, लेकिन पानी का ठहराव इसकी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. गर्मियों में रोजाना पानी देना जरूरी होता है, जबकि सर्दियों में हफ्ते में 2-3 बार पानी काफी होता है. ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा हल्की नम रहे, लेकिन गीली न हो.

4 / 6गुड़हल को अच्छे फूलों के लिए नियमित पोषण चाहिए. हर 15 दिन में गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट या लिक्विड जैविक खाद डालें. इससे न सिर्फ फूलों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि फूल बड़े और ज्यादा चमकदार भी होंगे.

गुड़हल को अच्छे फूलों के लिए नियमित पोषण चाहिए. हर 15 दिन में गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट या लिक्विड जैविक खाद डालें. इससे न सिर्फ फूलों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि फूल बड़े और ज्यादा चमकदार भी होंगे.

5 / 6गुड़हल को रोजाना कम से कम 4-6 घंटे सीधी धूप चाहिए. अगर पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिलेगी, तो उसमें फूल बहुत कम आएंगे. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें, जहाँ सुबह या दोपहर की धूप सीधे मिल सके.

गुड़हल को रोजाना कम से कम 4-6 घंटे सीधी धूप चाहिए. अगर पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिलेगी, तो उसमें फूल बहुत कम आएंगे. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें, जहाँ सुबह या दोपहर की धूप सीधे मिल सके.

6 / 6पौधे से सूखे पत्ते, मुरझाए फूल और कमजोर टहनियां समय-समय पर हटाते रहें. इससे पौधे की ऊर्जा नई कलियों और शाखाओं में लगती है. हल्की-फुल्की छंटाई करने से पौधा घना बनता है और ज्यादा फूल देता है.

पौधे से सूखे पत्ते, मुरझाए फूल और कमजोर टहनियां समय-समय पर हटाते रहें. इससे पौधे की ऊर्जा नई कलियों और शाखाओं में लगती है. हल्की-फुल्की छंटाई करने से पौधा घना बनता है और ज्यादा फूल देता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 1 Jan, 2026 | 06:22 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Raisen Rashtriya Krashi Mela Farmers To Learn How To Turn Crop Residue Into Income Check All Three Days Programs And Schedule

‘पराली से पैसा’ बनाना सीखेंगे किसान, कृषि मेला में वैज्ञानिक बदलेंगे किसानों की राह, जानें 3 दिन में क्या-क्या होगा

Summer Cattle Care Tips Napier Jwar Lobia Maize Benefits For Dairy Animals

गर्मियों में मवेशियों को बीमारियों से बचाने का सुपर सीक्रेट! बस खिलाएं ये हरी घास, बंपर होगा दूध उत्पादन

Shivraj Singh Chouhan Attacks Congress Assam Bjp Exposes Wrong Policies On Youth Land And Democracy

असम में शिवराज सिंह का कांग्रेस पर हमला, युवाओं, जमीन और लोकतंत्र पर गलत नीतियों का BJP ने खोला सच

Haryana Government Gives Major Relief Farmers Providing Compensation Up Rs 50000 For Crop Damage

फसल खराब हुई तो अब मिलेगा 50,000 तक मुआवजा, हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

Safflower Cultivation Experiment Successful In Sawai Madhopur Rajasthan Earning Income From Seeds Oil And Petals

राजस्थान में कुसुम की खेती का प्रयोग सफल, परंपरागत फसलें छोड़ रहे किसान, बीज-तेल और पंखुडियों से कमाई

Tips For Farmers Aam Ke Phal Fatne Ki Samasya Mango Fruit Cracking Solution In Hindi

Tip Of The Day: आम फटने से हो रहा लाखों का नुकसान! जानें एक्सपर्ट के ये 6 आसान टिप्स और बचाएं अपनी फसल