सुबह खाली पेट खा लें भोलेनाथ का पसंदीदा बेल पत्र, हार्ट से इम्युनिटी तक मिलेंगे ये 6 गजब फायदे!
Bel Patra Ke Fayde: जब हम ‘भोलेनाथ’ का नाम लेते हैं, तो सबसे पहले हमारी नजर त्रिशूल और उनके चरणों में चढ़े हुए बेलपत्र पर जाती है. महाशिवरात्रि के पावन अवसर हो या सावन का पावन महीना, हम सभी भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बेलपत्र सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी वरदान साबित हो सकता है? सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने से पेट, दिल और इम्युनिटी तक को फायदा मिलता है. यानी महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाए जाने वाला यह पत्ता आपके शरीर का भी रक्षक बन सकता है.

सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने से पेट की गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में आराम मिलता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सुधारने में मदद करता है, भोजन जल्दी पचता है और पेट साफ रहता है. यह कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं को भी कम करता है.

बेलपत्र का नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इससे भोजन आसानी से पचता है और शरीर में पोषण अच्छी तरह से अवशोषित होता है. पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग इसे रोजाना खाने से लंबे समय तक फायदा उठा सकते हैं.

बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दिल को बीमारियों से बचाते हैं. यह खून की नालियों को साफ रखता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है और दिल को मजबूत बनाए रखता है. हार्ट पेशेंट्स के लिए बेलपत्र का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है.

बेलपत्र में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. इसका नियमित सेवन डायबिटीज रोगियों को अचानक शुगर बढ़ने से रोकता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है.

बेलपत्र में विटामिन A, C, B1 और B6 के साथ कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देने, हड्डियों को मजबूत बनाने और आंखों व त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.

बेलपत्र को आप धोकर सीधे चबाकर खा सकते हैं. इसके अलावा इसकी चाय या काढ़ा बना कर पी सकते हैं. शहद के साथ मिलाकर खाने से इसका स्वाद बढ़ता है और फायदे और भी बढ़ जाते हैं.