गर्मियों में केवल 2 महीने मिलता है गहरे जामुनी रंग का ये फल, एक्सपर्ट से जानें फायदे
Jamun Ke Fayde: गर्मियों में जब सूरज आग बरसाता है और शरीर थकने लगता है, तब बाजार में आता है जामुन. एक ऐसा फल जो स्वाद में लाजवाब और सेहत में जबरदस्त है. गहरे जामुनी रंग का ये फल सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं, बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है. आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न न्यूट्रिशन साइंस तक, हर जगह जामुन को एक सुपरफूड माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं, गर्मियों में जामुन सेवन से मिलने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में.

जामुन में जैम्बोलिन और जैम्बोसिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ये डायबिटिक लोगों के लिए आदर्श फल बन जाता है.

UP के चिकित्सक डॉ. मोहसिन जमाल ने Kisan India को बताया कि, फाइबर से भरपूर जामुन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. यह कब्ज, एसिडिटी और अपच से राहत दिलाता है. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में भी मदद करते हैं.

इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं. यह दिल की धमनियों में फैट जमा होने से रोकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.

जामुन का सेवन वजन घटाने वालों के लिए बेहतरीन है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है.

विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जामुन स्किन को डिटॉक्स करता है. इसका रस लगाने से दाग-धब्बे, पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और स्किन ग्लो करती है.

जामुन में मौजूद आयरन और विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाता है और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखता है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp