Watermelon Buying Tips: हर बार फीका तरबूज मिल रहा है? अपनाएं ये आसान ट्रिक और घर लाएं मीठा-रसदार फल

Meethe Tarbuj Ki Pehchan: गर्मी शुरू होते ही ठंडे और रसीले तरबूज की याद सबसे पहले आती है, लेकिन सही तरबूज चुनना हर किसी के बस की बात नहीं होती. कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला तरबूज अंदर से फीका या कच्चा निकल जाता है और पैसा बेकार चला जाता है. अगर आप भी हर बार मीठा और लाल तरबूज चुनना चाहते हैं, तो कुछ आसान ट्रिक्स जान लेना बेहद जरूरी है जो बिना काटे ही बता देंगी कि फल कितना स्वादिष्ट है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 22 Mar, 2026 | 08:32 PM
1 / 6जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ता है, वैसे-वैसे तरबूज की डिमांड भी हर जगह तेजी से बढ़ जाती है. बाजारों में अलग-अलग राज्यों से तरबूज आने लगते हैं, जिससे यह फल आसानी से उपलब्ध हो जाता है और लोगों की पहली पसंद बन जाता है.

जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ता है, वैसे-वैसे तरबूज की डिमांड भी हर जगह तेजी से बढ़ जाती है. बाजारों में अलग-अलग राज्यों से तरबूज आने लगते हैं, जिससे यह फल आसानी से उपलब्ध हो जाता है और लोगों की पहली पसंद बन जाता है.

2 / 6तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है. इसे खाने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है और शरीर तरोताजा महसूस करता है.

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है. इसे खाने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है और शरीर तरोताजा महसूस करता है.

3 / 6अच्छा तरबूज चुनने के लिए उसके आकार और वजन पर ध्यान देना जरूरी है. आमतौर पर गोल और अपने आकार के हिसाब से भारी तरबूज ज्यादा मीठा और रसदार होता है, जबकि हल्का तरबूज अंदर से कच्चा या फीका निकल सकता है.

अच्छा तरबूज चुनने के लिए उसके आकार और वजन पर ध्यान देना जरूरी है. आमतौर पर गोल और अपने आकार के हिसाब से भारी तरबूज ज्यादा मीठा और रसदार होता है, जबकि हल्का तरबूज अंदर से कच्चा या फीका निकल सकता है.

4 / 6तरबूज पर दिखने वाला पीला धब्बा उसकी पकने की निशानी होता है. अगर यह धब्बा गहरे पीले रंग का है, तो तरबूज अच्छी तरह पका हुआ और मीठा होगा. हल्का या बिना धब्बे वाला तरबूज कच्चा हो सकता है.

तरबूज पर दिखने वाला पीला धब्बा उसकी पकने की निशानी होता है. अगर यह धब्बा गहरे पीले रंग का है, तो तरबूज अच्छी तरह पका हुआ और मीठा होगा. हल्का या बिना धब्बे वाला तरबूज कच्चा हो सकता है.

5 / 6एक अच्छा तरबूज हमेशा एक समान रंग का और हल्का चमकदार होता है. छिलके पर बनी काली रेखाएं (वेबिंग) यह बताती हैं कि फल मीठा है. जितनी ज्यादा और पास-पास ये रेखाएं होंगी, उतनी ही ज्यादा मिठास मिलने की संभावना होती है.

एक अच्छा तरबूज हमेशा एक समान रंग का और हल्का चमकदार होता है. छिलके पर बनी काली रेखाएं (वेबिंग) यह बताती हैं कि फल मीठा है. जितनी ज्यादा और पास-पास ये रेखाएं होंगी, उतनी ही ज्यादा मिठास मिलने की संभावना होती है.

6 / 6तरबूज को हल्के से थपथपाकर भी उसकी क्वालिटी जांची जा सकती है. अगर गूंजती हुई आवाज आए तो वह पका और रसदार होता है, जबकि दबी या भारी आवाज आने पर तरबूज कच्चा या सूखा हो सकता है.

तरबूज को हल्के से थपथपाकर भी उसकी क्वालिटी जांची जा सकती है. अगर गूंजती हुई आवाज आए तो वह पका और रसदार होता है, जबकि दबी या भारी आवाज आने पर तरबूज कच्चा या सूखा हो सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Mar, 2026 | 08:32 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़