घर में गमले में उगाएं अंजीर का पौधा, बेहद आसान है तरीका
अंजीर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके साथ ही अंजीर की खेती भी किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है.

बाजार में अंजीर के बढ़ते दामों के कारण किसान इसकी खेती से अधिक मुनाफा कमा सकते है. अंजीर में फाइबर अच्छा होने से कब्ज जैसी समस्याओं को दूर और आंतों को साफ रखता है.

कच्चे अंजीर

अंजीर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारने और झुर्रियों को कम कर इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है.

इसकी खेती के लिए गर्म और शुष्क जलवायु सबसे बेहतर मानी जाती है. इस पौधों को गमले में भी आसानी से रोपा जा सकता है.

आप इसे अपने पास के किसी नर्सरी से भी खरीद सकते है. पौधे रोपते समय, पौधों के बीच लगभग 6-8 फिट की दूरी बनाए रखें.

अंजीर के पौधों को नियमित रूप से पानी दें ताकि यह तेज गर्मी से ना सूखें. पेड़ों में फर्टिलिटी बनी रहे. इसके लिए जैविक खाद का उपयोग करें.

पेड़ों को कीटों से बचाने के लिए समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करें. यह पौधों को खराब होने से बचाता है.

अंजीर के फल समय से पहले गिरने के कारण और समाधान
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp