देशभक्ति से लबरेज ये आम है बेहद खास, जानें क्या है रक्षा मंत्री Rajnath Singh से कनेक्शन!
Rajnath Aam: जिस तरह से नेताओं के नाम सड़कें और इमारतें सजाती हैं, उसी तरह अब एक आम भी देशभक्ति की मिठास लिए हमारे बीच है, मिलिए 'राजनाथ आम' से. मलिहाबाद के मशहूर ‘मैंगो मैन’ कलीमुल्लाह खान ने इसे खास तकनीक से तैयार किया है और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को समर्पित किया है. यह आम न सिर्फ स्वाद में खास है, बल्कि इसके पीछे छिपी कहानी भी दिल जीत लेती है.

मशहूर बागवानी विशेषज्ञ 'मैंगो मैन' कलीमुल्लाह खान ने एक नई आम की प्रजाति विकसित की है, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर 'राजनाथ आम' नाम दिया गया है.

यह आम मलिहाबाद स्थित उनके बाग में विशेष ग्राफ्टिंग तकनीक से उगाया गया है. यही तकनीक उन्हें आमों की नई-नई किस्में विकसित करने के लिए प्रसिद्ध बनाती है.

कलीमुल्लाह खान का मानना है कि जो लोग देश की सेवा करते हैं, उनके नामों को आमों के जरिए पीढ़ियों तक जीवित रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जैसे संतुलित और शांति-प्रिय नेता को याद रखना जरूरी है.

1919 में मलिहाबाद क्षेत्र में जहां 1300 आम की किस्में थीं, वहीं अब बहुत कम बची हैं. खान साहब ने अब तक 300 से ज्यादा किस्में फिर से विकसित की हैं और उन्हें संरक्षित किया है.

कलीमुल्लाह खान केवल सातवीं कक्षा तक पढ़े हैं. उन्होंने बताया कि उनका मन कभी पढ़ाई में नहीं लगा, लेकिन आमों की बागवानी के प्रति उनका प्रेम बचपन से था, और आज भी वही जुनून कायम है.

कलीमुल्लाह खान ने यह भी दावा किया कि आम में कई औषधीय गुण होते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य और शरीर की शक्ति को बढ़ाते हैं. उन्होंने इस पर शोध सामग्री भी जुटाई है और अब अनुसंधान संस्थानों से आगे की उम्मीद करते हैं.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp