प्रदूषण का दुश्मन है ये पौधा, खराब हवा को साफ करने की ताकत ने बनाया मशहूर
बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पेड़-पौधों का महत्व और भी बढ़ गया है. पेड़ सिर्फ हरियाली ही नहीं बढ़ाते बल्कि हमारे पर्यावरण को भी स्वस्थ रखते हैं. इस दिशा में जम्मू-कश्मीर सरकार ने शहरी पार्कों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू कर 15,000 बारहमासी पौधे (perennials) लगाए जा रहे हैं.

बारहमासी पौधे (perennials) ऐसे पौधे होते हैं जो एक बार लगाने पर सालों तक हरियाली और फूल देते रहते हैं. इन पौधों से न सिर्फ शहर सुंदर बनेगा बल्कि वायु प्रदूषण भी कम होगा.

इस पौधे को अपने गार्डन में लगाने का सबसे अच्छा समय वसंत या फिर पतझड़ होता है. इस पौधे के लिए हल्का, भुरभुरा और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की जरूरत होती है.

अगर मिट्टी बहुत चिकनी हो तो उसमें थोड़ी रेत और कम्पोस्ट मिला दें. वहीं अगर मिट्टी बहुत रेतीली है तो इसमें गोबर खाद या जैविक खाद मिलाकर पौष्टिक बनाएं.

ज्यादातर बारहमासी पौधों को दिन में कम से कम 4-6 घंटे धूप की जरूरत होती हैं. इसलिए ऐसी जगह चुनें जहां सूरज की रोशनी ठीक से आती हो.

पौधा लगाने के बाद उसे अच्छे से पानी दें. शुरुआती दिनों में नियमित पानी देना बेहद जरूरी होता है. लेकिन ध्यान रखें कि पानी अधिक न हो, वरना जड़ें सड़ सकती हैं.

पौधों के चारों ओर जैविक मुलच (जैसे सूखे पत्ते या भूसी) बिछाएं. इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और खरपतवार भी कम होते हैं.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp