Khad Beej Business: बिना बड़े निवेश के गांव में शुरू करें ये बिजनेस, हर मौसम में मिलेगा पक्का मुनाफा!
Khad Beej Ka Business: आज के समय में गांवों में रोजगार के सीमित विकल्पों के बीच खेती से जुड़ा कारोबार तेजी से उभर रहा है. हर किसान को हर सीजन खाद और बीज की जरूरत पड़ती ही है, ऐसे में अगर सही योजना और समझदारी से इस जरूरत को बिजनेस में बदला जाए, तो यह कम जोखिम के साथ स्थायी कमाई का मजबूत जरिया बन सकता है.

मध्य पूर्व में एक ही हफ्ते में यूरिया की कीमत करीब 19 प्रतिशत बढ़ गई है, जिससे दुनिया भर के कृषि क्षेत्रों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. (Photo Credit: Canva)

Right Location: दुकान ऐसी जगह हो जहां किसान आसानी से पहुंच सकें, जैसे गांव का मेन रोड या बाजार के पास. जगह बहुत बड़ी न हो, लेकिन साफ, सूखी और सुरक्षित होनी चाहिए ताकि सामान खराब न हो.

Low Budget Business: यह कारोबार ज्यादा पूंजी नहीं मांगता. सीमित स्टॉक और जरूरी सामान से शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे मांग के अनुसार बिजनेस बढ़ाया जा सकता है.

License: खाद और बीज बेचने के लिए कृषि विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है. इसके लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होता है और दुकान व स्टोरेज की जानकारी देनी होती है.

इस मामले में दोनों पक्षों को अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं. (Photo Credit: Canva)

Branded Seeds: हमेशा प्रमाणित और ब्रांडेड खाद-बीज ही बेचें. इससे किसानों का भरोसा बढ़ता है और ग्राहक बार-बार आते हैं. स्प्रे, कीटनाशक और खेती से जुड़ी अन्य चीजें जोड़कर मुनाफा और बढ़ाया जा सकता है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp