ओलावृष्टि ने सेब की फसल को बर्बाद किया, फल बनने से पहले ही गिर गए फूल
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार का मौसम बागवानों के लिए मुसीबत बनकर आया है. खासकर उत्तरकाशी जिले में बुधवार शाम हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने सेब की खेती को भारी नुकसान पहुंचाया है.

उत्तरकाशी में आंधी-बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है. किसानों ने बताया कि फल बनने से पहले ही फसल चौपट हो गई है.

उत्तरकाशी जिले के टुंडा तहसील के मंजगांव में सेब की बागवानी करने वाले किसान राम चंद्र नौटियाल का कहना है कि इस बार सेब में फूल बहुत अच्छा आया था. लेकिन यह आसमानी आफत ने काफी नुकसान कर दिया.

हिमाचल में शिमला सेब उत्पादनों में सबसे बड़ा उत्पादक जिला है.

Apple Cultivation in Himachal Pradesh

राम चंद्र नौटियाल आगे बताते हैं बागवानों में ओलों से बचाव के लिए हेल नेट भी लगाएं थे, लेकिन इस बार ओलों से बारिश और ओलावृष्टि सेब के लिए घातक साबित हो रहा है.

कई किसानों का कहना है कि कहना है कि यदि अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बारिश और ठंड जारी रहा तो सेब का उत्पादन इस साल काफी गिर सकता है.

सूखी सर्दी ने बढ़ाई कश्मीर के सेब बागानों की चिंता, समय से पहले खिलने का डर, फोटो क्रेडिट-pexels

उत्तराखंड जिला उद्यान अधिकारी डॉ. दिवांकर तिवारी ने बताया कि जल्द ही नुकसान का सर्वे किया जाएगा. वहीं उन्होंने किसानों को बगीचों में पानी जमा न होने देने और जरूरत पड़ने पर फफूंदनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp