PM Kisan के लिए कैंप लगाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू, साथ में रखें ये जरूरी दस्तावेज

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम है. इस योजना की शुरुआत सीमांत और कम जोत वाले किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनावने के लिए की गई है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 19 May, 2025 | 12:38 PM

अगर आप किसान हैं और उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रहने वाले हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आप पीएम किसान के लिए पात्र हैं और योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि कृषि विभाग आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए गांवों में जाकर कैंप लगा रहा है. आप इन कैंपों में पीएम किसान के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करते समय कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इसलिए किसान कैंप जाते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जरूर रखें. नहीं, तो आप पीएम किसान के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे. वहीं, आवेदन के दौरान ई-केवाईसी और किसान कार्ड आईडी बनवाना अनिवार्य है. इसके बाद ही आप 20वीं किस्त का लाभ उठा पाएंगे. अभी जिले में तीन लाख से अधिक किसान पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं. लेकिन योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को पास कृषि योग्य जमीन होना बहुत जरूरी है. अगर आपके पास कृषि योग्य जमीन नहीं है, तो आप योजना के लिए पात्र नहीं है. यानी आपको पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

आवेदन के लिए लगाए जा रहे हैं कैंप

वहीं, जिले के कृषि अधिकारी का कहना है कि पीएम किसान योजना का लाभ देने के लिए गांव स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं. किसान इन कैंपों में जाकर पीएम किसान के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर आवदेन में कुछ त्रुटियां हैं, तो किसान उसे भी सही करा सकते हैं.

साल में किसानों को मिलते हैं 6000 रुपये

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम है. इस योजना की शुरुआत सीमांत और कम जोत वाले किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनावने के लिए की गई है. पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं. ये रुपये 2000-2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं. ये राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है.

कब जारी होगी 20वीं किस्त

अभी तक केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत 19 किस्तें जारी कर चुकी है. अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि अगले महीने यानी जून में 20वीं किस्त जारी की जा सकती है. लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 19 May, 2025 | 12:34 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट