सीएम किसान सम्मान निधि की 5वीं किस्त जारी, 41 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 833 करोड़

Odisha CM-KISAN: ओडिशा के 41 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. CM-KISAN योजना की पांचवीं किस्त के तहत सरकार ने 833 करोड़ रुपय़े से अधिक जारी किए हैं. पात्र किसानों के खाते में 2,000 पहुंचे हैं. जानिए आवेदन, स्टेटस और लाभार्थी सूची चेक करने का आसान तरीका.

नोएडा | Published: 4 Sep, 2026 | 03:20 PM

CM-KISAN 5th Installment: ओडिशा के किसानों के लिए 4 सितंबर 2026 का दिन राहत और खुशखबरी लेकर आया. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान CM-KISAN योजना की पांचवीं किस्त जारी की. सरकार ने DBT के जरिए 41 लाख से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 833 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की. पात्र किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिली है. यह रकम खासतौर पर आगामी रबी सीजन की तैयारी में किसानों के लिए मददगार साबित होगी.

41 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को मिली आर्थिक मदद

ओडिशा सरकार की CM-KISAN योजना  के तहत इस बार 41 लाख से अधिक छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसान परिवारों को लाभ मिला है. सरकार का उद्देश्य खेती के जरूरी खर्चों के लिए किसानों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार के खाते में 2,000 रुपये DBT के माध्यम से भेजे गए हैं. सरकार के मुताबिक यह राशि किसानों को रबी सीजन की खेती के लिए बीज, खाद, कृषि उपकरण और दूसरी जरूरी चीजें खरीदने में आर्थिक सहारा देगी.

छोटे किसानों और भूमिहीन परिवारों पर खास फोकस

CM-KISAN योजना में लघु एवं सीमांत किसानों  के साथ भूमिहीन कृषि परिवारों को भी सहायता दी जाती है. इसके अलावा कमजोर जनजातीय समूहों यानी PVTGs को भी योजना के दायरे में रखा गया है. खेती से जुड़े छोटे किसानों के लिए सीजन शुरू होने से पहले मिलने वाली यह रकम काफी महत्वपूर्ण है. किसान इसका इस्तेमाल खेती की शुरुआती जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं, जिससे उन्हें निजी स्तर पर पैसों की व्यवस्था करने का दबाव कम होगा.

घर बैठे ऐसे करें CM-KISAN में रजिस्ट्रेशन

अगर कोई पात्र किसान अभी तक CM-KISAN योजना में पंजीकृत नहीं है, तो वह आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. इसके लिए पोर्टल पर जाकर Farmer Registration विकल्प चुनना होगा. नियम और शर्तें पढ़ने के बाद Declaration पर टिक करके Proceed करना होगा. इसके बाद Aadhaar Number और कैप्चा दर्ज कर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करना होगा. किसान को अपनी श्रेणी, व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते और जमीन से संबंधित जरूरी विवरण भरकर फॉर्म Submit करना होगा. आवेदन पूरा होने के बाद मिलने वाला Token Number सुरक्षित रखना जरूरी है.

Beneficiary List और Status भी ऐसे करें चेक

आवेदन करने के बाद किसान अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए पोर्टल के Farmer’s Corner में जाकर Check Status विकल्प चुनें. यहां Aadhaar Number या Token Number दर्ज करने के बाद आवेदन का स्टेटस  स्क्रीन पर दिखाई देगा. वहीं लाभार्थी सूची देखने के लिए Beneficiary List विकल्प पर जाकर CM Kisan चुनें. इसके बाद District, Block और GP/ULB का चयन करके View पर क्लिक करें. संबंधित क्षेत्र की सूची सामने आ जाएगी, जहां किसान अपना नाम खोज सकते हैं. ऑनलाइन किसी तरह की परेशानी होने पर किसान कृषि समृद्धि हेल्पलाइन 155333 पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं.

Topics: