PM Kisan 22nd Installemt: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना एक बड़ी आर्थिक मदद साबित हो रही है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. अब इसी कड़ी में किसानों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करने वाले हैं. इस किस्त के तहत देश के करोड़ों किसानों के खातों में हजारों करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. इससे किसानों को खेती-किसानी के कामों में आर्थिक सहयोग मिलेगा.
22वीं किस्त में किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस बार ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी. यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा. सरकारी जानकारी के मुताबिक इस किस्त का लाभ 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को मिलने वाला है. इससे किसानों को खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी.
- मार्च में नींबू के बाग में भूलकर भी न करें ये गलती! अपनाएं एक्सपर्ट के ये 8 टिप्स, फलों से लद जाएंगे पेड़
- Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, कब शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें डेट और शुभ मुहुर्त
- Business Ideas: इस पशुपालन बिजनेस से किसान कर सकते हैं तगड़ी कमाई, सरकार भी दे रही 30 लाख तक की सब्सिडी!
पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि किसानों को तीन बराबर किस्तों में दी जाती है.
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) March 11, 2026
DBT के जरिए सीधे खाते में आता है पैसा
पीएम किसान योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है. इसके लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली का उपयोग किया जाता है. इससे योजना में पारदर्शिता बनी रहती है और किसानों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभ मिलता है. यही वजह है कि यह योजना देश की सबसे बड़ी किसान सहायता योजनाओं में से एक बन चुकी है. देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह योजना काफी मददगार साबित हो रही है. खेती में बीज, खाद, सिंचाई और अन्य जरूरी खर्चों के लिए किसानों को अक्सर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पीएम किसान योजना से मिलने वाली सहायता राशि किसानों को खेती के शुरुआती खर्चों को पूरा करने में मदद करती है. इससे किसानों को समय पर खेती के काम करने में आसानी होती है.
करोड़ों किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
22वीं किस्त जारी होने के बाद देश के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक पात्र किसानों तक इस योजना का फायदा पहुंचे. इस तरह पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और कृषि क्षेत्र को समर्थन देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है. आने वाले समय में भी यह योजना किसानों के लिए राहत और सहारा बनी रहने की उम्मीद है.