प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा के बाद अब किस्त जारी होने की जगह का भी खुलासा कर दिया गया है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर भी अपडेट जारी किया गया है. पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की धरती से 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पैसा भेजेंगे. बता दें कि पिछली किस्त का पैसा 13 मार्च को जारी किया गया था. हालांकि, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर अब तक किसान संशय में हैं.
हुगली के तारकेश्वर से जारी होगी 23वीं किस्त
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का पैसा 20 जून 2026 को पीएम मोदी जारी करेंगे. इस बार पश्चिम बंगाल से किस्त जारी की जा रही है. पीएम मोदी के कार्यक्रम अपडेट के अनुसार प्रधानमंत्री 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली पहुंचेंगे और यहां के तारकेश्वर से 23वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे.
असम और तमिलनाडु से जारी हो चुका किस्त का पैसा
पीएम मोदी ने पिछली बार असम के गुवाहाटी से 13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर किया था. इससे पहले पीएम किसान का पैसा तमिलनाडु से भेजा गया था. पिछली बार देश के 9 करोड़ 46 लाख किसानों को यह सौगात मिली थी. पश्चिम बंगाल के किसानों की बात करें तो 44 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आए थे.
The 23rd Instalment of PM Kisan Samman Nidhi is scheduled to be released on:
📅 20th June 2026
📍 Tarakeswar, Hooghly, West BengalStay tuned for updates as we move towards another milestone in empowering India’s Annadatas through Direct Benefit Transfer.#PMkisan pic.twitter.com/AktMtIMW29
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 17, 2026
पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि कब मिलेगी
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है. इसलिए पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को यहां जारी किया जाना पहले से अनुमानित था. हालांकि, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर अब तक किसान संशय में हैं. क्योंकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक सीएम किसान सम्मान निधि पर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है. जबकि, विधानसभा चुनावों के दौरान वादा किया जा चुका है कि राज्य के किसानों को सालाना 9 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसमें 6 हजार पीएम किसान से मिलेंगे और 3 हजार रुपये सीएम किसान सम्मान निधि से दिए जाएंगे.
अब तक 22 किस्तों में किसानों को मिले 4.27 लाख करोड़
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत के कृषि क्षेत्र के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच सिद्ध हो रही है. राष्ट्रीय स्तर पर भी इस योजना का विस्तार अभूतपूर्व रहा है. केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को कुल 4.27 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक की सहायता का भुगतान कर देश के अन्नदाता को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाया गया है.