Punjab Flood In Pics: 1400 गांव पूरी तरह से जलमग्न, कृषि मंत्री से मिलकर भावुक हुए किसान
पंजाब में बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया, लगातार बिगड़ते हुए मौसम ने प्रदेश के 1400 गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है. जहां तक नजर जाती है वहां तक केवल पानी ही पानी नजर आता है. पंजाब के ज्यादातर हिस्से पूरी तरह से जलमग्न हैं. इस बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. साथ ही उन्होंने किसानों से मिलकर उनकी खराब हुई फसलों का भी जायजा लिया. कृषि मंत्री ने पीड़ित किसानों से बात कर उन्हें हर समभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के अमृतसर पहुंचकर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की. इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें प्रदेश में आई बाढ़ से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी.

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच कर कृषि मंत्री ने स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि यहां की स्थिति बहुत ही भयावह है. उन्होंने इसे एक गहरा संकट बताया.

अपने पंजाब दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री कमर तक पानी भरे खेतों में खुद उतरे, जहां उन्होंने किसानों की बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सारी की सारी फसलें बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो गई हैं.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पीएम मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय दो टीमें भेजी हैं, जो कि प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का आकलन कर रही हैं.

इस दौरान कृषि मंत्री ने पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्या को सुना और तकलीफ को समझा. बता दें कि, कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया है कि वे उनकी हर संभव तरह से मदद करेंगे.

बाढ़ की चपेट में आने से बड़े पैमाने पर पंजाब के किसानों को नुकसान हुआ है. बता दें कि, करीब 61 हजार हेक्टेयर कृषि जमीन पानी में डूब गई है. गन्ना, कपास, धान और मक्का जैसी फसलें पूरी तरह से जलमग्न होकर बर्बाद हो चुकी हैं.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp