पीएम किसान को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें कब जारी होगी 22वीं किस्त.. किसान करें ये काम

PM किसान योजना के तहत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं. यानी सालाना 6,000 रुपये. यह राशि साल में तीन किस्तों में दी जाती है. अप्रैल- जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च. पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 6 Mar, 2026 | 06:51 PM

PM किसान योजना की 22वीं किस्त का देश के करोड़ों किसान इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए तीन किस्तों में देती है. अब तक सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों को करीब 18,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे. अब तक इस योजना के तहत किसानों को 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है.

PM किसान योजना के तहत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं. यानी सालाना 6,000 रुपये. यह राशि साल में तीन किस्तों में दी जाती है. अप्रैल- जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च. पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है. ऐसे PM किसान योजना को सबसे पहले अंतरिम बजट 2019 में तब के वित्त मंत्री पियूष गोयल ने घोषित किया था और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लॉन्च किया. यह अब दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर  (DBT) योजना बन गई है. कहा जा रहा है कि PM किसान योजना की 22वीं किस्त इस महीने जारी की जा सकती है, लेकिन आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं हुई है. किसान पहले अपनी पात्रता, KYC और बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर लें. अगर अब तक आवेदन  नहीं किया है, तो उन्हें आवेदन करना जरूरी है.

किसान PM-Kisan योजना की किस्त पाने के लिए इन शर्तों को पूरा करना चाहिए

  • व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए.
  • उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए.
  • वह छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए.
  • पेंशन पाने वाला सेवानिवृत्त व्यक्ति (जो कम से कम ₹10,000 महीने पाता हो) पात्र नहीं है.
  • इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाला पात्र नहीं है.
  • योजना में संस्थानिक भूमि मालिक शामिल नहीं हैं.

PM किसान योजना e-KYC

किस्त पाने के लिए किसानों को अपनी e-KYC पूरी करना जरूरी है. योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, PM-Kisan सभी पंजीकृत किसानों  के लिए e-KYC अनिवार्य है. किसान OTP-आधारित e-KYC PM-Kisan पोर्टल पर कर सकते हैं. या पास के CSC केंद्रों पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC भी पूरी कर सकते हैं.

PM किसान: लाभार्थी स्थिति कैसे देखें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • दाईं तरफ मौजूद ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें.
  • अपना पंजीकरण नंबर डालें, Captcha कोड भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें.
  • आपका लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.

PM किसान लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें

  • सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in
    पर जाएं.
  • ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें.
  • ड्रॉप-डाउन में राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
  • आपकी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

PM किसान सम्मान निधि के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • सबसे पहले  pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • फिर ‘न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और आधार नंबर डालें और कैप्चा भरें.
  • जरूरी डिटेल्स डालें और ‘हां’ पर क्लिक करें.
  •  PM-किसान एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें, इसे सेव करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Mar, 2026 | 06:49 PM

लेटेस्ट न्यूज़