देश की सबसे युवा कृषि मंत्रियों में शामिल झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने Kisan India के साथ खास बातचीत में किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी.. मॉनसून की कम बारिश और अल नीनो की चिंता पर उन्होंने झारखंड सरकार की तैयारी को लेकर कहा कि पूरे देश में अल नीनो की चर्चा तेज है और इसका असर मॉनसून की बारिश पर भी पड़ने वाला है. जिसके लिए झारखंड सरकार ने तैयारी कर ली है. धान की जगह सरकार किसानों को मडुआ की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
और पढ़ें