उत्तर प्रदेश की 3.53 लाख से ज्यादा रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले बड़ा ऐलान किया है. रसोइयों का मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है. इसके साथ ही दुर्घटना की स्थिति में परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता, रसोइया और उसके परिवार के लिए हर साल 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा और ड्रेस/साड़ी के लिए मिलने वाली राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का ऐलान किया गया है.
और पढ़ें