इस वीडियो में हम E20 पेट्रोल को लेकर उठे बड़े राजनीतिक विवाद की पूरी जानकारी दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि E20 ईंधन देश की जनता पर जबरन थोपा जा रहा है. उन्होंने आज एक बार फिर प्रेस वार्ता कर बताया कि आज 29 वाहन कंपनियों को केजरीवाल ने एक चिट्ठी भेजी है. उन्होंने बताया कि इनमें 26 कंपनियों को अलग और तीन कंपनियों को अलग से चिट्ठी लिखी गई है.