ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का शक्ति प्रदर्शन, पंधेर, वीएम सिंह और चढ़ूनी ने सरकार को चेताया

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 25 Jun, 2026 | 07:30 PM

भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते (Trade Deal) के विरोध में देश के कई बड़े किसान नेता एक बार फिर एक मंच पर नजर आए हैं! संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले दिल्ली में किसानों ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया. इस वीडियो में देखिए कि कैसे सरवण सिंह पंधेर, वीएम सिंह, अभिमन्यु कोहाड़ और गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत देश के दिग्गज किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने हुंकार भरी है. किसान नेताओं का साफ कहना है कि किसी भी कीमत पर किसानों के हितों और भारतीय खेती के भविष्य से समझौता नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस ट्रेड डील पर आगे बढ़ने से पहले देश के किसानों की राय ली जाए. इसके साथ ही नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं और कृषि क्षेत्र को इस समझौते से बाहर नहीं रखा गया, तो 15 अगस्त से देशभर में एक और ऐतिहासिक और बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी. किसान नेताओं का पूरा बयान इस विशेष रिपोर्ट में सुनिए!

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़