क्या आपने देखा है रबर के पेड़ों का चमत्कार पीएम ने बताए मेघालय के लिविंग रूट ब्रिज की खासियत

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 28 Jun, 2026 | 08:11 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में मेघालय के अद्भुत और अनोखे ‘लिविंग रूट ब्रिजों’ (Living Root Bridges) का जिक्र करते हुए देश को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने अब मेघालय के इन ऐतिहासिक रूट ब्रिजों को ‘UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट नेटवर्क’ (UNESCO World Heritage Site Network) में शामिल कराने के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन कर दिया है! इस वीडियो में हम जानेंगे कि कैसे बिना सीमेंट, लोहे या ईंट के, रबर के पेड़ों की जड़ों को धीरे-धीरे सही दिशा देकर दशकों की मेहनत से ये मजबूत पुल तैयार किए जाते हैं. ये दुनिया के इकलौते ऐसे पुल हैं जो समय बीतने के साथ बूढ़े या कमजोर नहीं होते, बल्कि और ज्यादा मजबूत हो जाते हैं! मेघालय के जनजातीय समुदाय की यह सृजनशीलता, उनका धैर्य और प्रकृति के प्रति गहरा सम्मान आज पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन चुका है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 28 Jun, 2026 | 09:22 PM

लेटेस्ट न्यूज़