MP Cabinet फैसले, CM Mohan Yadav ने किसानों को दी 19,472 करोड़ की सौगात

रिजवान नूर खान
नई दिल्ली | Updated On: 17 Jun, 2026 | 07:57 PM

एमपी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने एक साथ कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं। किसानों के हित में मोहन यादव सरकार ने राहत भरा कदम उठाया है, जिससे खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं भोपाल के बाद अब इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी गई है। इंदौर मेट्रो की कुल लागत अब 19,472 करोड़ रुपये होगी, जिसमें 6,582 करोड़ रुपये का कर्ज भी शामिल है। इसके साथ ही टाइगर और एलीफेंट प्रोजेक्ट को पांच साल तक चलाने की स्वीकृति मिली है। वन्यजीव संरक्षण, गांवों के पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रेशम उत्पादन से जुड़ी योजनाओं को भी सरकार ने आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Jun, 2026 | 10:22 PM