मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी प्रभावित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे, जहां पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट पर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद जीतू पटवारी और छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के बीच फोन पर तीखी बहस हो गई. वायरल ऑडियो और वीडियो में पटवारी कहते सुनाई दे रहे हैं यह अपमान याद रखूंगा कलेक्टर साहब. वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी जमकर निशाना साधा.
और पढ़ें