जन्माष्टमी पर मथुरा से टिकैत का बड़ा ऐलान, 14 तारीख से गांव-गांव आंदोलन!

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 4 Sep, 2026 | 05:10 PM

किसान नेता राकेश टिकैत ने मथुरा में किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव संगठन मजबूत करने और स्थानीय समस्याओं को लेकर एकजुट होने का संदेश दिया. उन्होंने भूमि अधिग्रहण, आलू किसानों की समस्या और छाता की बंद पड़ी शुगर फैक्ट्री का मुद्दा उठाते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही. टिकैत ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के सामने मजबूती से आवाज उठानी होगी. उन्होंने गन्ना, मक्का और धान जैसी फसलों की अदला-बदली कर खेती करने और शुगर फैक्ट्रियों के विस्तार की जरूरत पर भी जोर दिया. साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दूसरे राज्यों में किसान बैठकों और पंचायतों का सिलसिला जारी रखने की बात कही.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Sep, 2026 | 05:10 PM

लेटेस्ट न्यूज़