CM-KISAN 5th Installment: ओडिशा के किसानों के लिए 4 सितंबर 2026 का दिन राहत और खुशखबरी लेकर आया. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान CM-KISAN योजना की पांचवीं किस्त जारी की. सरकार ने DBT के जरिए 41 लाख से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 833 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की. पात्र किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिली है. यह रकम खासतौर पर आगामी रबी सीजन की तैयारी में किसानों के लिए मददगार साबित होगी.
41 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को मिली आर्थिक मदद
ओडिशा सरकार की CM-KISAN योजना के तहत इस बार 41 लाख से अधिक छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसान परिवारों को लाभ मिला है. सरकार का उद्देश्य खेती के जरूरी खर्चों के लिए किसानों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार के खाते में 2,000 रुपये DBT के माध्यम से भेजे गए हैं. सरकार के मुताबिक यह राशि किसानों को रबी सीजन की खेती के लिए बीज, खाद, कृषि उपकरण और दूसरी जरूरी चीजें खरीदने में आर्थिक सहारा देगी.
छोटे किसानों और भूमिहीन परिवारों पर खास फोकस
CM-KISAN योजना में लघु एवं सीमांत किसानों के साथ भूमिहीन कृषि परिवारों को भी सहायता दी जाती है. इसके अलावा कमजोर जनजातीय समूहों यानी PVTGs को भी योजना के दायरे में रखा गया है. खेती से जुड़े छोटे किसानों के लिए सीजन शुरू होने से पहले मिलने वाली यह रकम काफी महत्वपूर्ण है. किसान इसका इस्तेमाल खेती की शुरुआती जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं, जिससे उन्हें निजी स्तर पर पैसों की व्यवस्था करने का दबाव कम होगा.
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता
घर बैठे ऐसे करें CM-KISAN में रजिस्ट्रेशन
अगर कोई पात्र किसान अभी तक CM-KISAN योजना में पंजीकृत नहीं है, तो वह आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. इसके लिए पोर्टल पर जाकर Farmer Registration विकल्प चुनना होगा. नियम और शर्तें पढ़ने के बाद Declaration पर टिक करके Proceed करना होगा. इसके बाद Aadhaar Number और कैप्चा दर्ज कर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करना होगा. किसान को अपनी श्रेणी, व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते और जमीन से संबंधित जरूरी विवरण भरकर फॉर्म Submit करना होगा. आवेदन पूरा होने के बाद मिलने वाला Token Number सुरक्षित रखना जरूरी है.
Beneficiary List और Status भी ऐसे करें चेक
आवेदन करने के बाद किसान अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए पोर्टल के Farmer’s Corner में जाकर Check Status विकल्प चुनें. यहां Aadhaar Number या Token Number दर्ज करने के बाद आवेदन का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा. वहीं लाभार्थी सूची देखने के लिए Beneficiary List विकल्प पर जाकर CM Kisan चुनें. इसके बाद District, Block और GP/ULB का चयन करके View पर क्लिक करें. संबंधित क्षेत्र की सूची सामने आ जाएगी, जहां किसान अपना नाम खोज सकते हैं. ऑनलाइन किसी तरह की परेशानी होने पर किसान कृषि समृद्धि हेल्पलाइन 155333 पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं.