लखनऊ में हुई योगी कैबिनेट बैठक में किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी राहत के फैसले लिए गए. सरकार ने सीएम जोखिम पशुधन बीमा योजना के तहत गाय, भैंस, बकरी समेत पशुओं का बीमा तय कीमत पर देने का फैसला किया है. आपदा, बीमारी और हादसे में नुकसान की भरपाई होगी. बीमा प्रीमियम में केंद्र, राज्य और किसान की हिस्सेदारी तय की गई है. साथ ही गौशालाओं के संवर्धन और नस्ल सुधार पर भी जोर दिया गया है.
और पढ़ें