राजस्थान–एमपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में सतर्क रहें लोग

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है. कुछ जगह गर्मी फिर लौटने वाली है तो कुछ जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 18 Aug, 2025 | 07:12 AM

देश भर में मानसून का असर अब कमजोर पड़ने लगा है. कई राज्यों में बारिश थम रही है, लेकिन दूसरी तरफ कुछ इलाकों में बाढ़ और भारी बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है. कुछ जगह गर्मी फिर लौटने वाली है तो कुछ जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं.

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में 18 अगस्त को बारिश की संभावना बहुत कम है. हालांकि शाम तक मौसम अचानक बदल सकता है. पिछले कुछ दिनों में लगातार हुई बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालना पड़ा. फिलहाल मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी है.

उत्तर प्रदेश

यूपी में कल यानी 18 अगस्त को बारिश का असर थोड़ा कम होगा. अगले दो दिन भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है. ऐसे में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम के उतारचढ़ाव से बीमारियां भी बढ़ने का खतरा है.

बिहार

बिहार के लिए कल मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी है. आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है. लोगों से अपील की गई है कि सावधानी बरतें और मौसम खराब होने पर घर से बाहर न निकलें.

झारखंड

झारखंड में अगले चार दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिन में एकदो बार हल्की बारिश हो सकती है. कहींकहीं तेज हवा और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

उत्तराखंड

उत्तराखंड में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और नैनीताल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और नदियों के उफान का खतरा बढ़ सकता है.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फिलहाल ज्यादातर जिलों में मौसम राहत भरा रहेगा. केवल कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

राजस्थान

राजस्थान में उदयपुर, बिकानेर, सिरोही, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, बारन और बूंदी में हल्की से तेज बारिश हो सकती है. बिजली गिरने और तेज हवा का भी अलर्ट है.

मध्य प्रदेश

एमपी के कई जिलों में फिर से टेंशन बढ़ गई है. खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी और देवास में भारी बारिश हो सकती है. भोपाल, सागर, शहडोल और शिवपुरी समेत कई इलाकों में आकाशीय बिजली और गरजबरस के साथ बारिश की चेतावनी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा