सस्टेनेबल खेती की ओर कदम, अब ईवी और रिसाइकल बैटरी से बदलेगा कृषि का भविष्य

आधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और अन्य उपकरण डीजल की जगह बैटरी से चल रहे हैं, जिससे किसानों का खर्च कम हो रहा है और पर्यावरण को भी फायदा हो रहा है.

Kisan India
Noida | Published: 9 Mar, 2025 | 06:00 AM

बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के दौर में खेती को ज्यादा टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की जरूरत है. इसी दिशा में देश में एक नई क्रांति आ रही है, इसमें इलेक्ट्रिक फार्म मशीनरी और रिसाइकल लिथियम-आयन बैटरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस बदलाव से सिर्फ ईधन की बचत ही नहीं होगी, बल्कि ये खेती को ज्यादा कुशल और टिकाऊ भी बनाएगा.

कैसे बदल रही है खेती EVs के साथ?

आज दुनिया भर में अमेरिका, चीन और यूरोपीय देश खेती में इलेक्ट्रिक मशीनों को अपनाने पर जोर दे रहे हैं. आधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और अन्य उपकरण डीजल की जगह बैटरी से चल रहे हैं, जिससे किसानों का खर्च कम हो रहा है और पर्यावरण को भी फायदा हो रहा है. ईवी ट्रैक्टरों का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इनसे वायु प्रदूषण कम होता है और किसानों की सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है.

सरकार दे रही मदद

इलेक्ट्रिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकारें कई तरह की योजनाएं ला रही हैं. भारत में भी इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है. 2025 के केंद्रीय बजट में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों पर सब्सिडी बढ़ाने, जीएसटी कम करने और गांवों में चार्जिंग स्टेशन बनाने पर खास ध्यान दिया गया है. सरकार की FAME-III (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) योजना के तहत ₹12,600 करोड़ का बजट तय किया गया है, जिससे किसानों को इलेक्ट्रिक उपकरण अपनाने में मदद मिलेगी.

रिसाइकल बैटरियां कैसे फायदेमंद?

इलेक्ट्रिक खेती में बैटरियों की जरूरत तो है, लेकिन इनका सही निपटान भी जरूरी है. अगर पुरानी बैटरियों को सही तरीके से नष्ट नहीं किया जाए, तो वे मिट्टी और पानी को दूषित कर सकती हैं. इसलिए बैटरियों को रिसाइकल करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे दो बड़े फायदे होते हैं.

पहला रिसाइक्लिंग से बैटरियों में मौजूद लिथियम, कोबाल्ट और निकल जैसे हानिकारक तत्वों को दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है, जिससे जमीन और पानी को नुकसान नहीं होता और दूसरा लिथियम और कोबाल्ट जैसे खनिजों की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन इनकी खुदाई से पर्यावरण को नुकसान होता है. बैटरियों के रिसाइक से नए खनिजों की जरूरत कम होगी और कार्बन उत्सर्जन भी घटेगा.

हरित कृषि की ओर कदम

भारत अपनी खेती को इलेक्ट्रिक उपकरणों और रिसाइकल बैटरियों के जरिए नया रूप देने के लिए तेजी से काम कर रहा है. अगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, बैटरी रिसाइक्लिंग और नई तकनीक को सही तरीके से अपनाया जाए, तो खेती ज्यादा टिकाऊ और किसानों के लिए किफायती हो सकती है. इससे न सिर्फ कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी और अगली पीढ़ी के लिए एक हरा भरा भविष्य तैयार होगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Mar, 2025 | 06:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Pm Sym Scheme Provide A Monthly Pension Of Rs 3000 After 60 Secure Your Old Age With Just Small Savings

सिर्फ छोटी बचत से बुढ़ापा सुरक्षित, 60 के बाद हर महीने 3000 रुपये पेंशन देगी PM-SYM योजना

Flies Rot Fruit From Within As Soon As They Sit On It Save Pumpkins And Gourd Adopt This Easy Homegrown Trick

फल पर बैठते ही अंदर से सड़ा देती है मक्खी, कद्दू-लौकी बचाने के लिए अपनाएं यह आसान देसी ट्रिक

Baisakhi Celebrated Soon As Wheat Harvest Arrives Home Learn Why This Day Brings Joy And Hope Farmers

गेहूं फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी, जानिए किसानों के लिए यह दिन खुशी और उम्मीद क्यों लाता है

Shivraj Singh Announce Task Force For Monitoring Agricultural Roadmap Implementation Officers And Scientists To Be In Central And State Teams

कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी